October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला प्रखंड में सात को मनेगा संकल्प सप्ताह दिवस; विद्यालय से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होंगे सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला प्रखंड में सात को मनेगा संकल्प सप्ताह दिवस; विद्यालय से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होंगे सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अधीन संचालित कार्यक्रम संकल्प सप्ताह का आयोजन सरायकेला प्रखंड में आगामी 7 अक्टूबर को किया जाएगा। जो प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में मनाया जाएगा। इसे लेकर सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में सरायकेला प्रखंड कार्यालय के सभागार में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, प्रखंड फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी, पंचायती राज प्रखंड समन्वयक एवं संकुल साधन सेवियों की उपस्थिति में संकल्प सप्ताह दिवस आयोजन को लेकर कुल चार बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

जिसके तहत संकल्प सप्ताह दिवस के अवसर पर डिजिटल साक्षरता निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, सीखने का आनंद स्कूल क्लब प्रतियोगिता, पढ़ेगी बेटी तो बढ़ेगी बेटी के तहत मध्य विद्यालय में प्रतियोगिता एवं विद्यालय से विभिन्न क्षेत्रों में परफॉर्मेंस के आधार पर सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी एवं सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का चयन कर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मौके पर बैठक में अनुपस्थित रहे सीआरपी के लिए बीईईओ सरायकेला को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित संकुल साधन सेवियों को स्पष्टीकरण करते हुए 24 घंटे के भीतर अनुपस्थिति का कारण कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

Advertisements




Related posts

जिले के दौरे पर पहुंचे झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्या ने जिले के सभी पंचायत के मुखियाओं के संग किये संवाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने घर पहुंच कर छऊ ढोल वादक गुरु मंगला मुखी का जाना हाल; दी सहारे की नई बैसाखी .  . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की हुई समीक्षा बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin