October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:कौशल विकास योजना के तहत रैली निकालकर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया जागरूक…

सरायकेला:कौशल विकास योजना के तहत रैली निकालकर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया जागरूक…
Spread the love

कौशल विकास योजना के तहत रैली निकालकर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया जागरूक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में महिलाओं के विकास के लिए कौशल विकास योजना के तहत विजय गांव को महाविद्यालय द्वारा गोद लिया गया है। गांव की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने को लेकर महाविद्यालय परिवार द्वारा रैली निकाला गया। जिसमें छात्राओं द्वारा हाथ से बने पोशाक और घरेलू उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया। तथा कौशल विकास के लिए उन्हें जागरूक कर महाविद्यालय में सिखाने का प्रबंध भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाते हुए महाविद्यालय की सचिव श्रीमती डॉक्टर स्वीटी सिन्हा ने बताया कि यह महाविद्यालय का एक सार्थक प्रयास है कि हर घर की महिला स्वावलंबी और सशक्त बने। जिसमें महिलाओं का काफी रुझान देखा जा रहा है। इस अवसर पर सहयोगी शिक्षिकाओं में श्रावणी मुखर्जी एवं सुमन कुमारी मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल रहे।

Related posts

Jamshedpr परीक्षा में फेल करने के बाद टैगोर सोसाईटी हाई स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को दिखाया बाहर का रास्ता, परिजनों ने किया हंगामा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

अमृत वाटिका के लिए हर घर की मिट्टी संग्रह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक निर्णय : डॉ आशा लकड़ा

admin

श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135 वां जन्मोत्सव मनाया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin