August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

5 लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर कंपनी गेट पर फायरिंग का प्रयास करने के मामले में आरआईटी पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

5 लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर कंपनी गेट पर फायरिंग का प्रयास करने के मामले में आरआईटी पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

आदित्यपुर स्थित रामदाना मेटल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अर्जुन महतो से पर्ची के माध्यम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग गई थी। रंगदारी नहीं मिलने पर बीते 19 अगस्त को कंपनी गेट पर बदमाशों ने फायरिंग का प्रयास किया था। उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर टू निवासी राजा सिंह उर्फ राजू उर्फ पगला, कुलुपटांगा बस्ती निवासी प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप, ट्रांसपोर्ट कालोनी निवासी राहुल सिंह व टिमनिया निवासी गुरु प्रसाद महतो को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, चार कारतूस, व चार मोबाइल जब्त किया गया है। उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए बंतानगर में कुछ युवक योजना बना रहे हैं। थाना प्रभारी आरआईटी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापामारी की गई। बंतानगर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय आदित्यपुर टू के पास पुलिस पहुंची और टार्च जलाया तो देखा कि स्कूल के बरामदे में बैठे युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चार युवकों को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में राजा सिंह उर्फ राजू ने बताया कि 19 अगस्त की रामदाना मेटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अर्जुन महतो से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के लिए एक पर्ची, पिस्टल और कारतूस देकर राहुल सिंह को प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप के साथ मोटरसाइकिल से कंपनी के पास यह कहकर भेजा कि मौका मिले तो अर्जुन महतो को जान से मार देना। उसके बाद दोनों अर्जुन महतो की तलाश में कंपनी गए। जहां रंगदारी पर्ची को कंपनी के गार्ड को दे दिया। जिसके बाद गार्ड ने गेट बंद कर लिया तो राहुल सिंह ने गेट के बाहर ही फायर करने का प्रयास किया लेकिन फायर नहीं हुआ। उसके बाद वहां से राहुल व प्रकाश दोनों राजा सिंह के पास आए और कहा कि अर्जुन महतो से रंगदारी का कोई रुपया नहीं मिला है और उसके मारने के प्लान भी असफल हो गया।

Advertisements

आपराधिक इतिहास:-
राजा सिंह उर्फ राजू उर्फ पगला के खिलाफ रेल थाना टाटानगर में आर्म्स एक्ट, टेल्को थाना में हत्या व आर्म्स एक्ट व आरआईटी थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहुल सिंह के खिलाफ आरआईटी थाना में, गुरु प्रसाद महतो के खिलाफ सरायकेला थाना में प्रकाश गोप के खिलाफ परसुडीह थाना में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

Advertisements




Related posts

Ranchi : प्रखंड के गेतलसूद,हेसल और हरातु पंचायत में आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी का विस्तार किया,पंचायत अध्यक्ष दीपक करमाली… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उप विकास आयुक्त…

admin

SARAIKELA NEWS : सरायकेला के जगन्नाथपुर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता का हुआ समापन, उमड़ी भक्तों की भीड़… | Vananchal 24TV Live

admin