June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति रामगढ़ शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आधारभूत संरचनाओं एवं विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आधारभूत संरचनाओं एवं विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

आधारभूत संरचना एवं विभिन्न परियोजनाओं के तहत उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिले के उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने बरलांगा- कसमार सड़क निर्माण के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में कार्य प्रगति की जानकारी लेने के उपरांत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने एवं शत प्रतिशत मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Advertisements

Advertisements

वहीं उन्होंने सांडी-रजरप्पा मार्ग में बाकी बचे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर बैठक के दौरान उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने एनएचआई के अधिकारियों को एंबुलेंस, क्रेन सहित आकस्मिक परिस्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने जुडको, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, टिस्को, सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए।

जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया गया। जिले के उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया। उक्त मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंख्या पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : सेवा पखवाड़े के तहत प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन अनगड़ा मंडल के चिलदाग में संपन्न…..

admin

सांसद संजय सेठ ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा प्रयाग महतो का निधन संगठन के साथ-साथ मेरे लिए अपूर्णीय क्षति… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप पर बाबूलाल मरांडी पर कांके थाना में हुआ मामला दर्ज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin