June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

रविन्द्र महतो  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रविन्द्र महतो  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

डिप्लोमा अभियंताओं ने मनाया 56वां अभियंता समारोह,अभियंता संघ ने विधानसभा अध्यक्ष को तीन सूत्री  ज्ञापन सौपा…

नामकुम : अर्जुन कुमार

Advertisements

भारत रत्न डॉ झोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया के 162वां जन्म दिवस के अवसर पर डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड कि ओर से 56वां अभियंता दिवस समारोह नामकुम अंबेदकर नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय डिप्लोमा अभियंता संघ भवन में आयोजित किया गया। समरोह में मुख्य अतिति में झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र महतो व विशिष्ट अतिथि इ0 श्याम दास सिंह, उपाध्यक्ष इंजिनियर योगेद्र प्रसाद, इ0 सुवेश्वर कुमार, डेविट कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ में विस अध्यक्ष रविन्द्र महतो व उपस्थित अतिथियों द्वारा विश्वेश्वरैया के प्रतिमा में पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह के दौरान अभियंता संघ द्वारा अपनी तीन सूत्री मांग पत्र विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा गया। अध्यक्ष सेवानिवृत अभियंता इंजिनियर को मेमोंटो व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। समरोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रविन्द्र महतो ने कहा कि देश, राज्य व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए सबसे अहम भूमिका होती है, क्योंकि इंजिनियर के सोच में नई तकनीक के सुझाव के बाद निर्माण किया जाता है, आज राज्य में सड़क, पूल, चेक डेम, एग्रीकलचर सहित अन्य क्षेत्रों में विकास करने में संभव हो सका है।

उन्होंने कहा कि अभियंता संघ के द्वारा जो भी समस्याओं को रखा गया है उसे सरकार के समक्ष रखते हुए उसे हल किया जाएगा। क्योंकि वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद ही इंजिनियर है, और वे इन सभी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा हेमंत सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाल किया गया है, क्योंकि सरकार में नौकरी के दौरान राज्यों के विकास में महत्पूर्ण योगदान देते हैं, वे जब सेवानिवृत होने के बाद अगर उन्हें पेंशन ना मिले हो वे परिवार के बोझ बन जाते हैं। अगर पेंशन मिलने से उन्हें व उनका परिवार जीवन यापन सही गुजरेगा।

क्या है कनीय अभियंताओं की मांगे, कनीय अभियंताओं को ग्रेड पे 4200 लेवल-6 के स्थान 4800 ग्रेड पे किया जाए। और कनीय अभियंता को लेवल-6 पर नियुक्त को प्रोन्नती सहायक अभियंता लेवल-9 की जाती है। लेकिन प्रोन्नती नहीं की जाती है। कनीय अभियंताओं की नियुक्ति में डिप्लोमा की अहर्त्ता अनिवार्य करने। कनीय अभियंताओं की नियुक्ति के लिए न्यूनतम अहर्त्ता केलव डिप्लोमा कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के पत्रांक 8665 दिनांक 28.09.2015 द्वारा की गई थी। जिसमें सुधार करते हुए झारखण्ड राज्य कर्मचारी अयोग मेंं डिप्लोमा लेवल को सुधार करते हुए नियम 2019 में कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के पत्रांक 86 एम दिनांक 25.10.2019 के द्वारा न्यूनमत अहर्त्ता को अनिवार्य न करते हएु उच्चतर डिग्री को ही मान्य कर दिया गया है। जिसे सुधार करते हुए पुनः डिप्लोमा स्तरीय नियक्ति अनिवार्य की जाए।

अभियंत्रण सेवा नियुक्ति नियमावली 2016 नियमावली का संशोधन अविलंब किया जाए। 20 सेवानिवृत अभियंताओं को किया गया सम्मानित
सम्मानित होने वालों में अभियंता मधुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सिकन्दर साहू, अनिल कुमार, सुधांशु सिंह, विरासत हुसैन खां, रामअनेक ठाकुर, अभिय कुमार वर्णवाल सहित अन्य को किया गया।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष इंजिनियर गुप्तेश्वर राम, महामंत्री इ0 कुमार ब्रजेश, संयोजक इ0 मृत्युंजय महतो और मंच का संचालन सबा अहमद ने किया।

Advertisements




Related posts

डीएलएसए द्वारा लायाडीह में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : भाजयुमो इस दीपावली 10 हज़ार दियो से करेगी लोगों के घर रोशन….. | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : देशज पुरस्कार से नवाजे गए आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सह निदेशक रंजीत कुमार आचार्य. . .

admin