October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
criminals dominated late at night a person was shot and injured by unknown criminals. News Ranchi News: In Ranchi क्राइम झारखण्ड राज्य

Ranchi News : रांची में अपराधियों का बोलबाला, देर रात को अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली कर मार किया घायल…

Ranchi News : रांची में अपराधियों का बोलबाला, देर रात को अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली  कर मार किया घायल…
Spread the love

रांची में अपराधियों का बोलबाला, देर

रात को अज्ञात अपराधियों ने एक

व्यक्ति को गोली मार कर किया

घायल…

 

रांची डेस्क : राजधानी में अपराधियों का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है । आज रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित चेशायर होम रोड में गोली चली जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया । बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति का नाम जितेंद्र महतो है और उसका इलाज रिम्स में चल रहा है ।
घटना देर रात रविवार की है अज्ञात दो अपराधी स्कूटी पर सवार हो आये और जितेंद्र महतो (35वर्ष) नामक व्यक्ति को गोली मार दी गोली उनके वांह में लगी जिससे घायल होगया ।. घायल अवस्था में स्थानीय लोगो ने रिम्स में भर्ती कराया है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी गोली मारकर मौके से फरार हो गए.
वही घटना के बाद मौके पर सदर थाना की टीम पहुंच कर जांच शुरू की. इधर, जितेंद्र महतो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. जितेंद्र महतो ने पुलिस को बताया कि वो रिम्स की तरफ से चेशायर होम रोड स्थित अपने घर बाइक से जा रहे थे. बरियातू कब्रिस्तान के पास से स्कूटी सवार दो लोगों ने उनका पीछा किया.जैसे ही वो चेशायर होम रोड स्थित अपनी गली में घूसे, स्कूटी सवार बदमाशों ने उनके ऊपर गोली चला दी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है

Related posts

आपसी झगड़े में पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब…

admin

Jharkhand politics झारखंड में सियासी तूफान के बीच लतरातू डैम पहुंचे मुख्यमंत्री, यूपीए के 36 विधायक भी हैं साथ, बोटिंग और प्रकृति का उठायेंगे आनंद | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela Naxal : फिर दहला नक्सलीयों की गोली की आवाज से कुचाई का जंगल,  एक करोड़ की ईनामी नक्सली हाडकोर अनल दा  के गिरोह  के दो सदस्य को पुलिस ने मार गिराया, हथियार जप्त ……  | Vananchal 24TV Live

admin