August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Ranchi News : भाजपा की जन आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर सिल्ली में हुई बैठक…. | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : भाजपा की जन आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर सिल्ली में हुई बैठक…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सिल्ली (कमलेश दुबे)  :- आज शुक्रवार को झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जलेन्दर कुमार की अध्यक्षता में सिल्ली ब्लॉक के पीछे सोनाली लॉज में भाजपा की जन आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक के दौरान जलेन्दर कुमार ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार के कार्यकाल में ब्लॉक स्तर पर काम नहीं हो रहा है चाहे वह जाति प्रमाण पत्र या आवासीय प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र हो। इधर प्रधानमंत्री आवास योजना का काम जोरों पर चल रहा है परंतु बालू के अभाव में काम नहीं हो पा रहा है।

Advertisements

एक तरफ बालू का निविदा नहीं होने के कारण लोग सरकारी दर से बालू नहीं खरीद पा रहे हैं बल्कि ज्यादा पैसा देकर अवैध रूप से बालू खरीदने को लोग मजबूर हो गए हैं ।इन सारी बातों को लेकर हम लोग आगामी 11 नवंबर को प्रखंड सिल्ली में जनाक्रोश प्रदर्शन करने जा रहे हैं। बैठक का संचालन सिल्ली मंडल अध्यक्ष विनोद साहू ने किया। इस मौके पर पतराहातू मंडल अध्यक्ष सृष्टि धर प्रजापति, शैलेंद्र बड़ाईक, कंचन सोनार, राजेश राय, सृष्टि धर महतो, शिवलाल महतो ,शेख इस्लाम, प्रमोद प्रसाद, राजेश कुमार ,भरत महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

अमृत वाटिका के लिए हर घर की मिट्टी संग्रह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक निर्णय : डॉ आशा लकड़ा

admin

खेल में जिला दुमका का प्रर्दशन बेहतर को लेकर संघ ने वार्षिक आमसभा सपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दुमका : “जारी है जय माता दी सेवा समिति, दुमका द्वारा हर रविवार भोजन सेवा”

admin