October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi News: Anil Singh became the National Minister of BJMS.. कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Ranchi News : अनिल सिंह बने बीजेएमएस के राष्ट्रीय मंत्री…..

Ranchi News : अनिल सिंह बने बीजेएमएस के राष्ट्रीय मंत्री…..
Spread the love

अनिल सिंह बने बीजेएमएस के राष्ट्रीय मंत्री

नामकुम। कुसई निवासी अनिल सिंह को भारतीय जनता मजदूर संघ में राष्ट्रीय मंत्री मनोनित किया गया। अनिल सिंह को संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष संत प्रकाश जाटव द्वारा मनोनित किया गया। राष्ट्रीय मंत्री बनने पर अनिल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता मजदूर संघ (बीजेएमएस) को पूरे राज्यों में विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही मजदूरों के हितों के लिए हरसंभव सहायता व मदद के लिए प्रयास करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरूद्व पाण्डेय ने कहा कि झारखण्ड में जल्द ही कमिटी का गठन कर मजदूरों समस्याओं को दूर करेंगे। इस दौरान शनिवार को नमाकुम सदाबहार चौक में अनिल सिंह को राष्ट्रीय मंत्री मनोनित होने पर झारखण्ड प्रदेश की ओर से अध्यक्ष डॉ अर्जुन चौधरी, अरविन्द कुमार शर्मा, दिलीप शिग्रिवाल, बंसत हितेषी, देवाशीष ठाकुर सहित अन्य सदस्यों व पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Related posts

शिक्षा मंत्री ने सभी सरकारी विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष को भेजा नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना पत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : साप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादियों की फरियाद उपायुक्त ने सुनी; त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश . . .

admin

Jharkhand : देवघर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया दो आरोपी गिरफ्तार ….

admin