June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi News: Three Congress MLAs released from Kolkata. कोयलांचल क्राइम झारखण्ड राँची सुर्खियां

Ranchi News : कांग्रेस के तीनों विधायक कोलकाता से रिहा…. | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : कांग्रेस के तीनों विधायक कोलकाता से रिहा…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

रांची। कोलकाता में कैश कांड मामले में फंसे कांग्रेस के तीन विधायकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोलकाता हाईकोर्ट ने माना कि तीनों विधायकों का सरकार गिराने जैसे किसी भी साजिश में हाथ नहीं है। लंबी सुनवाई के बाद गुरुवार को कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा कि तीनों विधायक झारखंड जा सकते हैं।

Advertisements

कोलकाता उच्च न्यायालय ने तीनों ही विधायकों को रेगुलर बैल पर कोलकाता से रिहा कर दिया। मालूम हो कि तीनों विधायकों को अंतरिम जमानत शर्तों के साथ 3 माह पहले ही दी गयी थी। गुरुवार को कोलकाता हाईकोर्ट ने दोनों ही पक्षों को सुना। कोलकाता हाईकोर्ट ने यह माना कि कांग्रेस के तीन विधायक डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सेल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप का सरकार गिराने जैसी किसी भी साजिश में हाथ नहीं है. इसलिए इन तीनों विधायकों को कोलकाता में रोक कर रखने का कोई भी औचित्य नहीं है।

Advertisements

तीनों माननीय हैं एवं उनके नहीं रहने से उनके क्षेत्र में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे पहले से ही न्यायालय पर पूरा भरोसा था, क्योंकि हम लोगों ने जब गलत किया ही नहीं तो फिर हमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। सच आने में थोड़ा समय लगा परंतु आज सच सामने आ गया। मैं एक बार फिर से उच्च न्यायालय एवं पूरे झारखंड वासियों को धन्यवाद देता हूं।

मौके पर विधायक राजेश कच्छप एवं विधायक नमन कोंगाड़ी ने भी उच्च न्यायालय का फैसला का स्वागत करते हुए कहा कि आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। आज साजिशकर्ता का झूठ सामने आ गया। कोर्ट ने भी अपने फैसले में यह साफ कर दिया कि हम तीनों विधायकों का सरकार गिराने जैसे किसी भी साजिश में हाथ नहीं है। जो पैसा जब्त किया गया है वह हमारा पैसा है और उसका हिसाब हम लोग इनकम टैक्स में देंगे। यह कोलकाता पुलिस के अधीन का मामला नहीं है।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में तीनों विधायक शामिल होंगे। इसके लिए वे कोलकाता से रांची के लिए आज रात रवाना होंगे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : चैत्र पर्व पर छऊ कलाकारों ने शिव के बाद शक्ति के रूप में मां झुमकेस्वरी के दरबार में मत्था टेका. . .

admin

जामताड़ा में AISMJWA के प्रदेश महासचिव ने की समीक्षा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News : सेवा पखवाड़े के तहत प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन अनगड़ा मंडल के चिलदाग में संपन्न…..

admin