October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Ranchi : https://vananchal24tvlive.com/ranchi-boiling-in-tatisilways-trade-union-warned-of-agitation-from-16/

Ranchi : https://vananchal24tvlive.com/ranchi-boiling-in-tatisilways-trade-union-warned-of-agitation-from-16/
Spread the love

टाटीसिलवे के व्यापार संघ में उबाल, 16 से आंदोलन का चेतावनी दिया…

रांची (अर्जुन कुमार ) । बीते मंगलवार को टाटीसिलवे में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से आक्रोशित व्यापर संघ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों की एक बैठक रखी गयी। बैठक में घटना को लेकर एक स्वर में कहा गया कि अब रोजी रोटी भी चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान ग्रामीण एसपी नौशाद आलम भी मौजूद थें।

 

संघ ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। संघ के लोगों ने कहा कि किसी तरह लोग दुकान चलाकर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। अपराधी बेखौफ आकर भरी बाजार मे गोली चलाकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। व्यापारियों को धमका कर आराम से निकल जा रहे है।

उनलोगों ने कहा की अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है की थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर गोली चलाकर निकल जाए रहे हैं। उनलोगों ने पुलिस के वरीय पदाधिकारी से बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवं टाटीसिलवे में दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान करने सहित क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कराने की मांग की है। संघ के लोगो ने चेतावनी देते हुए कहा है की अगर पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नही करती है तो वे लोग 16 जून से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Related posts

मुर्शिदाबाद व जुगसलाई के छह युवक चोरी के सामान के साथ सरायकेला में हुए गिरफ्तार; बंद पड़े अभिजीत स्टील प्लांट के केबुल तार को खपाया जा रहा था आदित्यपुर स्थित टाल में . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi चर्चाओं के झरोखों से 6 से 9 अप्रैल के बीच आनंद प्रकाश ले सकते हैं प्रभार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : उड़िया भाषा एवं साहित्य के महत्व पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन. . .

admin