June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
doctor declared dead in Bedanta.... News Ramgarh News: The criminal fired 5 shots at Amit Bakshi CCL personnel सुर्खियां

Ramgarh News : अमित बख्शी सीसीएल कर्मी पर अपराधी ने 5 गोली चलाई, बेदान्ता में डॉक्टर ने मृत घोषित किया…. | Vananchal 24TV Live

Ramgarh News : अमित बख्शी सीसीएल कर्मी पर अपराधी ने 5 गोली चलाई, बेदान्ता में डॉक्टर ने मृत घोषित किया…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

अमित बख्शी सीसीएल कर्मी पर अपराधी ने 5 गोली चलाई, बेदान्ता में डॉक्टर ने मृत घोषित किया, शिव मन्दिर में आयोजित जागरण में शामिल हुये थे ….

 

रामगढ : भुरकुंडा थाना क्षेत्र सेंट्रल सौंदा में देर रात घात लगाए अपराधियों ने सीसीएल कर्मी अमित बख्शी को गोली मार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और इलाके के लोग दहशत में है । हालांकि पुलिस अभी इस पुरे मामले में केवल जांच करने की बात कह रही है ।

Advertisements

जानकारी अनुसार सोमवार की रात घर के बगल वाले मंदिर सेंट्रल सौंदा शिव मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया और अमित बख्शी जागरण में शामिल होने के बाद देर रात करीब 12ः30 बजे घर जाने के लिए लौट रहा थे इसी दौरान थोड़ी ही दूर पर अपराधियों ने डॉ अशोक क्लीनिक के पास अमित पर पांच गोलियां चलाई जिसमें दो गोली सर पर दो पैर में लगी जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अमित को होप अस्पताल ले जाया गया जहाँ से डॉक्टर ने रांची मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया रांची के वेदान्ता अस्पताल में डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया । एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सीसीएल में वह नौकरी करता था अन्य किन कारणों से गोली मार हत्या की गई है पुलिस अभी हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisements

अमित बक्शी सीसीएल के बरकाकाना सीएमपीडीआई में क्लर्क करता था और सेंट्रल सौंदा में सीसीएल द्वारा आवंटित आवास में रहता था । और इस रंगदारी के आरोप मैं भुरकुंडा पुलिस ने 2 साल पहले इसे जेल भी भेजा था ।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : एकता विकास मंच की माननीय राज्यपाल से , शीघ्र निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए मंतव्य पर फैसला सुनाने की मांग।

admin

सरायकेला:किसान मित्रों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओ का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों को लाभ प्रदान करें: उपायुक्त…

admin

जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में महालक्ष्मी पूजा की धूम, सुख समृद्धि की गई कामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin