October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

रामगढ़ : भाजपाइयों ने सुनी मन की बात,बूथ न.50 पर उपस्थित रहे दर्जनों युवा…

रामगढ़ : भाजपाइयों ने सुनी मन की बात,बूथ न.50 पर उपस्थित रहे दर्जनों युवा…
Spread the love

भाजपाइयों ने सुनी मन की बात,बूथ न.50 पर उपस्थित रहे दर्जनों युवा…

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को हमेशा की तरह इस बार भी रामगढ़ में सभी बूथों पर भारी संख्या में सुना गया। उक्त बातें भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी ने मीडिया को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बूथ नंबर 50 पर दर्जनों स्थानीय युवाओं ने मेरी अध्यक्षता में मन की बात कार्यक्रम को सुना जिसमें प्रधानमन्त्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने चंद्रयान की सफलता हेतु इसरो के सभी वैज्ञानिकों का धन्यवाद करने के साथ इसकी सफलता में लगे उन सभी लोगों का भी आभार प्रकट किया गया। जिनके पुरुषार्थ से चंद्रयान में लगने वाले कलपुर्जों का निर्माण भी अपने देश में हीं संभव हो पाया गया। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी की सराहना पर सत्यजीत ने बताया की नरेन्द्र मोदी ने हमेशा हीं महिला एवं युवाओं को प्रोत्साहित कर देश में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने का काम किया। जिसका जिक्र उन्होंने G 20 समिट के दौरान बनारस के सवा लाख स्कूली बच्चों के द्वारा भाग लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ सूरत में पहुंचे G 20 प्रतिनिधिमंडल के सामने 15 राज्यों की 15 हजार महिलाओं द्वारा साड़ी वॉक थोन किया गया। जिससे हमारे सांस्कृतिक परिधान को ग्लोबल मार्केट मिला। इसके साथ ही सूरत के साड़ी इंडस्ट्रीज को भी इसका फायदा मिला।
मन की बात कार्यक्रम को सुनने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, महामंत्री प्रो.खिरोधर साहू, वरिष्ट उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी,अखिलेश प्रसाद,मंत्री सह मुखिया राजेंद्र कुशवाहा,शोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, आईटी सेल प्रभारी प्रवीण सोनू,ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर उर्फ मुन्ना खटीक,धीरज साहू,मणिशंकर ठाकुर भाजपाई उपस्थित थे।

Related posts

Ranchi : खूंटी के तोरपा से पीएलएफआई कमांडर माइकल गुड़िया और मुकेश सहित 5 नक्सली गिरफ्तार, जमीन विवाद में व्यक्ति की हत्या करने की थी योजना….

admin

सरायकेला:आदित्यपुर श्री राम डिवाइन स्कूल में बच्चों में देशभक्ति की भावना भरने के लिए 77वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में चल रही महालक्ष्मी पूजन समारोह में हुई खेलकूद प्रतियोगिता; सफल प्रतिभागी हूए सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin