October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar CHC Rajnagar news Vishw paryawaran diwas जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

RAJNAGAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम ने सीएचसी में किया वृक्षारोपण। पेड़ पौधों को बताया संतान।

RAJNAGAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम ने सीएचसी में किया वृक्षारोपण। पेड़ पौधों को बताया संतान।
Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम  ने किया वृक्षारोपण। पेड़ पौधों को बताया संतान।

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजनगर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अस्पताल परिसर में वृक्षरोपण किया।वहीं सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने एक साथ पर्यावरण को बचाए रखने और एक पौधा अपने घर या आसपास में लगाने का शपथ लिया। इस दौरान डॉ जगन्नाथ कहा जिस प्रकार हम मरीजों का इलाज करते हैं इसी प्रकार पर्यावरण की देखरेख और उन्हें बचाए रखना भी हमारा कर्तव्य है क्योंकि हमें शुद्ध ऑक्सीजन पर्यावरण से ही प्राप्त होता है इसलिए कम से कम एक पौधा हर घर आंगन में जरूर लगाएं । उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे संतान की तरह है जिस प्रकार अपनी संतान को पाल पोस कर बड़ा किया जाता है उसी प्रकार पेड़ पौधों को भी सींच कर उन्हें हरा भरा करने से ये हमे ना केवल छाँव देती है बल्कि शुद्ध हवा और फल भी देती है । उन्होंने यह भी बताया कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र राजनगर में पिछले 1 महीने से पर्यावरण पर कार्य किया जा रहा है जिसमे हमलोगों ने नो प्लास्टिक यानी प्लास्टिक की वस्तुओं का बहिष्कार या कम से कम उपयोग पर जागरूकता अभियान चला रहे है। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के दौरान डॉ जगन्नाथ हेंब्रम, डॉ. मनीष देमता, पंकज शर्मा, सभी एमपीडब्ल्यू, एएनएम स्वास्थ्य एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

श्री दुर्गा पूजा समिति टाटीसिलवे की बैठक आयोजित,संरक्षक डॉ प्रदीप वर्मा व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली को चुना गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Seraikela News:उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की जयंती पर की गई सभा। | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : 25 परिवारों को आने जाने के लिए रास्ता रास्ता उपलब्ध कराने की गुहार उपायुक्त से लगाई।. | Vananchal 24TV Live

admin