June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Anti crime cheking in rajnagar News Rajnagar police क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR BREKING : दुर्गापूजा के मद्देनजर राजनगर पुलिस एक्शन में… आर्म्स और नशीले पदार्थ पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र। अब नशापान कर वाहन चलाने वाले की खैर नहीं : थाना प्रभारी | Vananchal 24TV Live

RAJNAGAR BREKING : दुर्गापूजा के मद्देनजर राजनगर पुलिस एक्शन में… आर्म्स और नशीले पदार्थ पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र। अब नशापान कर वाहन चलाने वाले की खैर नहीं : थाना प्रभारी | Vananchal 24TV Live
Spread the love

दुर्गापूजा के मद्देनजर राजनगर पुलिस एक्शन में

Advertisements

आर्म्स और नशीले पदार्थ पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र

Advertisements

अब नशापान कर वाहन चलाने वाले की खैर नहीं : थाना प्रभारी

राजनगर  (रिपोट – रवि कांत गोप): दुर्गापूजा के मद्देनजर राजनगर पुलिस एक्शन में है । शुक्रवार को एंटीक क्राइम चेकिंग अभियान को तेज कर दिया गया है।जिसमें दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की डिक्की, आदि की जांच की जा रही है।साथ ही साथ नशापान कर (शराब पीकर) वाहन चलाने वालों की भी जाँच की जा रही है। वहीं राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि अब यह अभियान लगातार चलता रहेगा ।केवल राजनगर चेक पोस्ट ही नहीं बल्कि राजनगर क्षेत्र के किसी भी स्थान पर अचानक चेकिंग लगाई जाएगी।अब किसी भी समय किसी भी जगह पर पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगी।विशेषकर आर्म्स(हथियार) और नशीले पदार्थ लेकर या नशापान कर वाहन चलाते पकड़े जाने पर वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।जिसे कोर्ट के आदेश पर ही छोड़ा जाएगा।होटलों, दुकानों में अवैध देशी या विदेशी शराब एवं नशीले पदार्थ बेचने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। राजनगर थाना क्षेत्र में केवल अनुज्ञप्ति प्राप्त विदेशी शराब दुकान को छोड़कर अवैध तरीके से शराब बेचने वालों की यदि सूचना भी मिली तो पुलिस त्वरित करवाई की जाएगी।यदि जो कोई विधि व्यवस्था या कानून का उल्लंघन करने का प्रयास करेगा,उसे बक्सा नही जायेगा।सूत्रों के मुताबिक राजनगर पुलिस अब तबतोड़ छापामारी करने वाली है।वहीं थाना प्रभारी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि शांतिपूर्ण व्यवस्था में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करें, और इस दौरान किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था का उल्लंघन ना करें।

Advertisements

Advertisements




Related posts

सरायकेला:राजकीय छऊ कला केंद्र में अस्थायी नियुक्तियां करना मर्जर एग्रीमेंट के विपरीत – मनोज चौधरी…

admin

दुमका:सीडब्ल्यूसी को 14 वर्षीय बालक की है तलाश16 अगस्त से लापता है सरैयाहाट का अभिषेक ठाकुर लापता बच्चे के मामले में एसओपी के तहत होगी कार्रवाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दुमका:जिसे मां व परिवार ने ठुकराया, अब इटली होगा उसका घर बेटे को गोद में लेते ही खुशी से रोने लगे इटली के दंपत्ति दुमका में दिया गया अबतक की पहला इंट्रर कंट्री एडोप्टेशन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin