October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar breking Rajnagar news क्राइम झारखण्ड टेक्नोलॉजी पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राज्य लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

RAJNAGAR BREKING : कुमड़ाशोल में हाइवा और डाक पार्सल गाड़ी में सीधी टक्कर।डाक पार्सल का चालक आधे घँटे तक दवा रहा गाड़ी में।

RAJNAGAR BREKING : कुमड़ाशोल में हाइवा और डाक पार्सल गाड़ी में सीधी टक्कर।डाक पार्सल का चालक आधे घँटे तक दवा रहा गाड़ी में।
Spread the love

राजनगर के कुमड़ाशोल में हाइवा और डाक पार्सल गाड़ी में सीधी टक्कर।डाक पार्सल का चालक आधे घँटे तक फसा रहा गाड़ी में।

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- राजनगर चाईबासा मुख्य मार्ग कुमड़ाशोल के समीप हाइवा (JH 05AP8214) और डाक पार्सल गाड़ी(WB 25K8087) में भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में डाक पार्सल गाड़ी चालक आधे घँटे तक गाड़ी में फसा रहा ।ग्रामीणों की मदद से डाक पार्सल वाहन से चालक को निकाल कर 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुँचाया गया।चालक का दाहिना हाथ और दाहिना पैर टूट गया है।वहीं हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।
घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है।घायल डाक पार्सल चालक हावड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।जो चाईबासा से माल खाली कर वापस हावड़ा लौट रहा था।वहीं राजनगर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच जुट गई है।बताया जा रहा है डाक पार्सल वाहन चाईबासा में माल खाली कर हावड़ा लौट रही थी।वही हाइवा टाटा की ओर से चाईबासा जा रही थी।हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।ईलाज के क्रम में मिली जानकारी अनुसार घायल डाक पार्सल चालक का नाम पिंटू सरदार है जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा का रहने वाला है।वहीं घायल चालक को बेहतर ईलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है।

Related posts

Ranchi टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो के आवास परिसर में एक बैठक आयोजित – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला : भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर दाल भात योजना केंद्रों का निरीक्षण कर जांच करने की मांग की…

admin

चांडिल:जब पथ निर्माण विभाग मौन तो एक समाज सेवी ने कर दिया सड़क पर बने गढ्ढे का मरम्मत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin