October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil : पिस्टल के मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Chandil :  पिस्टल के मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
Spread the love

पिस्टल के मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

चाण्डिल (कल्याण पात्रा)  सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डैमडूबी निवासी रमजान अंसारी उर्फ बड़का उम्र करीब 22 और एक नाबालिग युवक को कपाली ओपी पुलिस ने पिस्टल का मैगजीन समेत 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कपाली t.o.p चौक स्थित एक होटल में कुछ युवक आपस में उलझ रहे थे जिसकी सूचना कपाली ओपी के प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता को फोन द्वारा सूचना दी गई तभी थाना प्रभारी दल बल के साथ कथित होटल पहुंचे ।

 

पुलिस को देखते ही सब इधर-उधर भागने लगे उसी क्रम में भागते एक नाबालिग युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका, पुलिस पूछताछ के दौरान जब तलाशी ली गई तब उस नाबालिग के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद की गई, पुलिस के आगे पूछताछ में नाबालिक ने रहमान का नाम बताया। रहमान नामक युवक को दबोचा गया जिसके पास से पिस्टल की मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया वही पूछताछ के दौरान किसी लाल शर्ट पहने मुन्ना नामक युवक को पिस्टल लेकर भागने की बात कही पुलिस मुन्ना की तलाश में जुटी हुई है झारखण्ड

Related posts

Pakur : हिरणपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चियों को ऑडियो विजुअल के माध्यम से कालाजार एवं फाइलेरिया से संबंधित जानकारी दी गई…

admin

अंबर राय चौधरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने दी बधाई…

admin

हिन्दू नववर्ष पर सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा के भैया-बहनों द्वारा निकाली गयी प्रभातफेरी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin