June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड टेक्नोलॉजी राँची राजनीति सुर्खियां

उषा मार्टिन में ओजोन दिवस मनाया गया ओजोन क्षयकारी पदार्थ का उपयोग रोके : एसबीएन शर्मा

उषा मार्टिन में ओजोन दिवस मनाया गया ओजोन क्षयकारी पदार्थ का उपयोग रोके : एसबीएन शर्मा
Spread the love

उषा मार्टिन में ओजोन दिवस मनाया गया ओजोन क्षयकारी पदार्थ का उपयोग रोके : एसबीएन शर्मा

रांची: अर्जुन कुमार

नामकुम । ओजोन परत में क्षय से समाज के स्वास्थ्य और विकास अवरुद्ध होता है। ऐसे में सभी जागरूक व्यक्ति का दायित्व है कि ओजोन क्षयकारी पदार्थ का उपयोग रोके। उक्त बातें उषा मार्टिन के प्लांट प्रमुख एसबीएन शर्मा ने कहीं। कारखाना में शनिवार को विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वह बोल रहे थे।

कारखाने के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में कारखाना के कर्मचारियों को ओजोन परत के संरक्षण के लिए सभी आवश्यक प्रयास करने का संकल्प दिलाया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण विभाग और सीएसआर के सौजन्य से आयोजित किया गया था। श्री शर्मा ने कहा कि जागरूकता और जिम्मेदारी से ही इस संकट से बचा जा सकता है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। पावर प्लांट में तनमय सिन्हा और एसपीडी एरिया में आर०के० जायसवाल ने कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जयंत पराल, एन ० एन झा, संजीव राय, अरुप दत्त, अरमान सिंह यादव आदि के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

Ranchi एक्यूप्रेसर परिषद झारखंड शाखा टाटीसिल्वे रांची के द्वारा झारखंड विधानसभा के एकादश बजट सत्र के दौरान तीन दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आदिवासी सेंगेल अभियान ने सरायकेला टाउन में की जन जागरण रैली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : साप्ताहिक जनता मिलन में 40 फरियादियों से मिले उपायुक्त; त्वरित समाधान के दिए निर्देश…

admin