August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

बाबूलाल मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी पर शंभू मंडल ने लोगों को सरायकेला लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बाबूलाल मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी पर शंभू मंडल ने लोगों को सरायकेला लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी कोलाबीरा स्थित भाजपा कार्यालय में देखी गई। जहां भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के नेतृत्व में सभी भाजपाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी। इस अवसर पर भाजपा नेता शंभू मंडल ने लोगों के बीच 21 किलो सरायकेला के प्रसिद्ध विशेष बेसन लड्डू का वितरण किया।

मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में लोगों को और पार्टी कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राज्य के भारतीय जनता पार्टी में निश्चित रूप से नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टी के छोटे से बड़े सभी कार्यकर्ता सम्मानित रूप से पार्टी के लिए जनहित में समर्पित होकर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी सदैव से ही प्रदेश और प्रदेश की जनता के हित में कार्य करते रहे हैं। और उनको भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौंपने का फलाफल आगामी 2024 की चुनाव में समूचा झारखंड निश्चित रूप से भाजपा के पक्ष में नजर आएगा।

Advertisements




Related posts

Namkum News : 70 वर्षीय विधवा आदिवासी की जमीन को जमीन दलाल बेच डाला, उर्लिसा न्याय की आस में तलाश रहे हैं देवदूत….. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कलमणि आदर्श पाठागार सरायकेला द्वारा क्षेत्र के विद्यालय के उत्कृष्ट बच्चों को किया गया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : सरकारी समारोहों में अभिवादन के लिए अब होगा “जोहार” शब्द का प्रयोग…

admin