August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:एसपी के निर्देश पर सरायकेला पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टर एवं एक 407 वाहन को किया जप्त; दो ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार…

सरायकेला:एसपी के निर्देश पर सरायकेला पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टर एवं एक 407 वाहन को किया जप्त; दो ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार…
Spread the love

एसपी के निर्देश पर सरायकेला पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टर एवं एक 407 वाहन को किया जप्त; दो ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला पुलिस द्वारा अवैध बालू उठाव के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया गया। जिसके तहत सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते गुरुवार को छापामारी करते हुए ट्रॉली में 300 सीएफटी बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जिसमें दो ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया।

इसी क्रम में शुक्रवार को 70 सीएफटी बालू लदे एक 407 वाहन को जप्त किया गया। उक्त दोनों छापामारी के दौरान एक ट्रैक्टर चालक और 407 वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि इस संबंध में सरायकेला थाना में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। एवं तीन ट्रैक्टर तथा एक 407 वाहन में कुल 370 सीएफटी बालू को जब कर थाना परिसर में रखा गया है। गिरफ्तार किए गए दो ट्रैक्टर चालकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related posts

Ranchi News : राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय टाटीसिलवे में लाईब्रेरी का किया गया उद्घाटन….

admin

ईचागढ़:पीएलभी कार्तिक गोप ने लोगों को किया जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जिला स्तरीय अखिल भारतीय क्विज 2023 में मॉडल स्कूल कुचाई रहा अव्वल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin