June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
a one-day health camp was organized at Kalyan Hospital Banmakdi... Jamshedpur: On the initiative of the Deputy Commissioner News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

उपायुक्त की पहल पर कल्याण अस्पताल, बनमाकड़ी में लगा एक दिवसीय हेल्थ कैम्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

उपायुक्त की पहल पर कल्याण अस्पताल, बनमाकड़ी में लगा एक दिवसीय हेल्थ कैम्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

उपायुक्त की पहल पर कल्याण अस्पताल, बनमाकड़ी में लगा एक दिवसीय हेल्थ कैम्प

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचे, लोग लाभान्वित हों इसपर प्रशासन की प्राथमिकता… उपायुक्त

जमशेदपुर  :  गुड़ाबंदा प्रखंड के सुदूर बनमाकड़ी पंचायत स्थित कल्याण अस्पताल में उपायुक्त  विजया जाधव की पहल पर दोबारा हेल्थ कैम्प का आयोजन आज किया गया । मौके पर निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, एसडीए घाटशिला श्री सत्यवीर रजक, बीडीओ डुमरिया श्री साधुचरण देवगम, बीडीओ गुड़ांबादा सुश्री स्मिता नगेसिया, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री केशव भारती मौजूद रहे तथा कैम्प के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisements

इस कैम्प में प्रखंड अतंर्गत सभी पंचायतों से ग्रामीण अपना स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे । ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट, जमशेदपुर के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस हेल्थ कैम्प में 346 लोगों की स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में किया गया। कैम्प में जेनरल ओपीडी के 102 मरीज, पीडियाट्रीक 19, ऑर्थो 32, आंख जांच 26, डेंटल 4, एएनसी 13, हीमोग्लोबिन जांच 20, टीबी 14, एक्स रे पॉजिटिव टीबी 01, एनसीडी 42, परिवार नियोजन 26 तथा 04 लोगों का आभा कार्ड बनाया गया वहीं 36 आवेदन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्राप्त हुए। कैम्प में डॉ ज़ैनुल आबेदीन(शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ संदीप टुडू (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. जहांजेब खान( जनरल मेडिसिन), डॉ नफीस अनवर (शिशु रोग विशेषज्ञ) तथा नेत्र जांच के लिए डॉ. यासिर शुजा, मो इमरान, तकनीशियन नजमुल हसन, आनंद कुमार मिश्रा की निगरानी में स्वास्थ्य जांच किया गया।

विदित हो कि गुड़ाबांदा प्रखंड में सीएचसी नहीं होने के कारण वहां के रहवासियों को चिकित्सीय जांच के लिए कल्याण अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है । पिछले कुछ महीनों में कल्याण अस्पताल के लचर चिकित्सीय व्यवस्था का मामला संज्ञान में आने के बाद खुद जिले की उपायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण किया था, जहां आवश्यक चिकित्सीय सुविधा बहाल करने के साथ-साथ उन्होने नियमित हेल्थ कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद ये दूसरा मौका है जब हेल्थ कैम्प आयोजित किया गया । उपायुक्त ने कैम्प के आयोजन को लेकर कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैम्प का आयोजन किया जा रहा है ताकि उन्हें नजदीकी प्रखंड, अनुमंडल अस्पताल या जिला के अस्पतालों में छोटी मोटी बीमारियों के लिए दौड़ नहीं लगाना पड़े ।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्री शुभजीत मुण्डा, उप प्रमुख श्री रतन लाल राउत, मुखिया श्री मनमोथ देहरी, करिया हेम्ब्रम, सुमित्रा बास्के, फुलमनी मुर्मू, फुलमनी माझी, सलमा किस्कु तथा प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

प्रेमचंद अग्रवाल बने सरायकेला खरसावां चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्विरोध अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:11 सूत्री लंबित मांगों को लेकर झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने जिला समाहरणालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR BREKING : बोलबम जा रहे युवक को बस ने कुचला।मौत।लेकड़ाकोचा मोड़ में बस ने बाईक सवार को मारी टक्कर एक घायल, दूसरा बस के नीचे आने से मौत। | Vananchal 24TV Live

admin