October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

बेलवरण के साथ खुला ओम श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का पंडाल, भक्तों ने की मां दुर्गा के मां कात्यायनी स्वरूप की आराधना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बेलवरण के साथ खुला ओम श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का पंडाल, भक्तों ने की मां दुर्गा के मां कात्यायनी स्वरूप की आराधना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

सरायकेला : संजय मिश्रा ।

Advertisements

सरायकेला के हंसाउड़ी में ओम श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान आयोजित की जा रही मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को बेलवरण पूजा के साथ किया गया। इस अवसर पर माता के भक्तों ने पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा के मां कात्यायनी स्वरूप की पूजा अर्चना कर आराधना की। मौके पर उपस्थित आयोजक कमेटी के गौतम महंती, सुमित सागर, नीरज पटनायक, राजेश मिश्रा, उत्तम महंती, रुपेश मिश्रा, चिकी पति, सुमन होता, राकेश रंजन, निहाल, आकाश साहू, शुभम मोहंती, सुभेंदु दास, अनंत कवि, गणेश मोहंती, जीवन कवि, टीपू कवि, विकास साहू, राजू मोहंती एवं विकेश महतो ने बताया कि मां दुर्गा देवी के पंडाल के साथ-साथ मनोरंजन के लिए डिज्नीलैंड मेले का उद्घाटन भी किया गया है।

इसके साथ ही महा सप्तमी पर 21 अक्टूबर को ओम सांई ग्रुप संगीत संध्या एवं बच्चों के डांस और संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महाष्टमी पर 22 अक्टूबर को संबलपुर के कलाकारों द्वारा संबलपुरी म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा। और महानवमी पर 23 अक्टूबर को श्रद्धा दास एवं ग्रुप म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा। 24 अक्टूबर को विधि विधान के साथ विजयादशमी मनाया जाएगा।

Advertisements




Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई, बैठक में जिला अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर की गई विस्तृत चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : खुंटी में बाईक सवार ने ऑटो को मारी  जोरदार टक्कर , तीन लोगों की घटना स्थल में मौत, पांच लोग घायल…..

admin

Saraikela News : प्रथमी महतो और काजल को फूलो झानो आर्शिवाद योजना से मिली नयी पहचान… | Vananchal 24TV Live

admin