June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

नीतीश कुमार – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नीतीश कुमार – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार) वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की ओर वन रक्षा बंधन समारोह आयोजित किया गया। इसका मुख्य कारण वन को बचाने, वन में रह रहे जीवों रक्षा करने तथा लोगों जागरूक करने की नेक पहल की गई। डीएफओ ने वन बचाने किया लोगों से अपील। ग्रामीणों ने लिया वन संरक्षण का संकल्प।

Advertisements

रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत छोटकी डुंडी पंचायत के जंगलों में वन रक्षाबंधन धूमधाम से मनाई गई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा वन रक्षा बन्धन समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगढ़ वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतिश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कुजू वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी केदार राम, मांडू वन प्रक्षेत्र विनोदानंद राय, गोला वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह,पतरातू वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अखिलेश कुमार चौधरी, वन प्रबंधन सह संरक्षण समिति छोटकी डुंडी अध्यक्ष बीरू महतो समाजसेवी प्रेम कुमार महतो रीना कुमारी, ललिता देवी शामिल हुए। इसके साथ ही वन विभाग के एसबीओ नितिश कुमार मुंडा,पवन कुमार अग्रवाल,रणजीत कुमार कुशवाहा, आनन्द कुमार रोहित कुमार छोटकी डुंडी पंचायत शोभा महतो, सुरेन्द्र महतो,राजेश महतो, आशीष कुमार, कार्तिक मांझी, मुलचंद ठाकुर, फुलचंद हांसदा, मुचरू मांझी,सुनीता देवी प्रियंका देवी गीतांजलि देवी बुलबुल देवी इत्यादि सैकड़ों लोग इत्यादि आसपास गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

उक्त कार्यक्रम के पुर्व वन विभाग के पदाधिकारी नितिश कुमार तथा विशिष्ट अतिथियों का जबरदस्त उत्साह के साथ स्वागत किया गया। वन में पुजा अर्चना की गई। इसके बाद वनबंधन कार्यक्रम में भाग लिया।

सभी लोगों ने वन रक्षा बंधन समारोह में पेड़ों पर राखी बांधने कार्य करते हुए प्रण लिया कि पेड़ों पौधे रक्षा करेंगे। वन जीव जंतु की रक्षा करेंगे। मंच पर मुख्य अतिथि सहित सभी का पारी पारी से पुष्पों की गुच्छा तथा शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डीएफओ के द्वारा आग बुझाने वन प्रेमी को बेट बाल को प्रोत्साहित किया गया। चेहरे पर मुस्कान देखी गई। नीतिश कुमार ने कहा कि हमलोग पेड़ों पौधे रक्षा बंधन समारोह आयोजित हो रही हैं। जिस प्रकार से बहन अपने भाई के हाथों में राखी बांधने का कार्य करते हैं। पेड़ पौधे को रक्षा सूत्र मन में संकल्प लेते हैं।
इन पेड़ पौधे रक्षा करने का मन में संकल्प धारण करेंगे। पर्यावरण रहेगा तभी हम जीवित रहेंगे। शुद्ध हवा हर जीव प्राणी को चाहिए। वन बचाने अपील किया गया। बीरू महतो ने कहा कि जहां हैं हरियाली, वहां हैं खुशहाली। वन हमारा जीवन हैं।

इसे विशेष रूप से बचाने की आवश्यकता हैं। जहां वन होगा। वहीं वर्षा होगी। वर्षा होती हैं तो किसान खुश होंगे। देश का विकास हो सकेगा। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की ओर सभी हमारे भाई-बहनों को वन रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इसके बाद कार्यक्रम समापन की गई।

Advertisements




Related posts

ईचागढ़ व कुकडु में धुमधाम से मनाया गया गांधी जयंती…

admin

Jamshedpur : अनूप मिश्रा बने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में झारखंड के पहले  ट्रेनर..

admin

Sariakela news सरायकेला में बम फटने से दो बच्चे झुलसे, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज… | Vananchal 24TV Live

admin