August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला में नव नामांकित स्कूली बच्चों का हुआ अभिनंदन…

सरायकेला:एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला में नव नामांकित स्कूली बच्चों का हुआ अभिनंदन…
Spread the love

एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला में नव नामांकित स्कूली बच्चों का हुआ अभिनंदन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला में नव नामांकित स्कूली बच्चों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के कॉमन हॉल में आयोजित उक्त अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या अंबिका प्रधान ने की। मौके पर सरायकेला अनुमंडल की क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी वसुंधरा दास और एडीपीओ प्रकाश कुमार सहित पूर्व वार्ड पार्षद जुगल तापे एवं सांत्वना जेना अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अभिभावकों की उपस्थिति में नव नामांकित छात्र छात्राओं को पुस्तक देकर स्वागत किया गया। मौके पर प्राचार्या सहित अतिथियों द्वारा भी सभी नव नामांकित छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और अनुशासन पूर्वक अध्ययन कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। एवं उनके अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक वासुदेव राम सहित मुरारी प्रसाद, सोनाली राय, प्रमोद राऊत, सीतांजलि कुमारी, लक्ष्मी बोदरा, कमलेश प्रजापति एवं नवनियुक्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Related posts

Saraikela News : नशे को लेकर युवा पीढ़ी को आगे आना होगा : रोशन लाल मुंडा… | Vananchal 24TV Live

admin

हेंसल में भाजपा नेता गणेश महाली का 47जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ केक काट कर मनाया गया। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:सभी बीडीओ सुकृति योजनाओं को समयावधि में पूर्ण करने को लेकर योजनाओं की समीक्षा एवं योजनाओं का स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करे: उपायुक्त…

admin