June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ शिक्षा व रोजगार साहिबगंज सुर्खियां

सांसद ने महा जनसम्पर्क अभियान समेत अन्य कार्यक्रमों में भी की सहभागिता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सांसद ने महा जनसम्पर्क अभियान समेत अन्य कार्यक्रमों में भी की सहभागिता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सांसद जयंत सिन्हा के साथ फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रमों में हुए शामिल

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

Advertisements

हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा के निमंत्रण पर भारत में फ्रांस के राजदूत माननीय इमैनुएल लेनैन हजारीबाग पधारे। उनका डेमोटांड में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहाँ कई कार्यक्रमों में सहभागिता की गई। इसी अवसर पर भाजपा, झारखण्ड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना शामिल हुए। इमैनुएल लेनैन ने जयंत सिन्हा के आवास स्थित मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरान्त उन्होंने आत्मनिर्भर हज़ारीबाग अभियान से जुड़े कारीगरों से मुलाकात की गई। सोहराई व कोहबर कलाकारों ने उन्हें अपनी कलाकृतियां दिखाई गई। जिसकी उन्होंने प्रशंसा करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इमैनुएल लेनैन ने हज़ारीबाग के विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। उन्होंने भारत-फ्रांस रिश्तों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत की गई। साथ ही हज़ारीबाग के गणमान्य लोगों के साथ नाश्ते पर चर्चा की गई। इसके पश्चात श्री जयंत सिन्हा जी के साथ उन्होंने माँ सिद्धिदात्री फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण कर पौधारोपण किया गया। इसी प्लांट से 1,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार मिल रहा है। यहां प्रतिदिन चिप्स के लाखों पैकेट तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बनाने के लिए क्षेत्रीय किसानों से आलू खरीदा जा रहा है। इसके संचालन से स्थानीय युवाओं को उनके शहर में ही नौकरी मिल रही है और किसानों को भी अपनी फसल का क्षेत्र में ही अच्छा दाम प्राप्त हो रहा है। आत्मनिर्भर हज़ारीबाग के निर्माण में यह प्लांट अहम भूमिका निभा रहा है।

जयंत सिन्हा इन कार्यक्रमों के उपरान्त बड़कागांव में आयोजित महा जनसम्पर्क अभियान में शामिल हुए। यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनके तहत मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को घर-घर पहुँचाया जा रहा है। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र से देश का विकास किया गया। हमने अपनी नीतियों व योजनाओं से सबका विश्वास जीता हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा का सर्वांगीण विकास हो रहा है। जेएमएम-कांग्रेस पार्टी एवं आरजेडी की विफल सरकार से जनता त्रस्त है, लेकिन उन्हें मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हम अंत्योदय के लक्ष्य से अंतिम व्यक्ति तक का उत्थान कर रहे हैं।हजारीबाग लोकसभा के कोने-कोने से भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह जनता का मोदी जी पर अटूट विश्वास और स्नेह है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2024 में हजारीबाग समेत झारखंड की जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ अपना आशीर्वाद देने जा रही हैं।

इसके उपरान्त जयंत सिन्हा ने फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन के साथ रामगढ़ स्थित पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण कर समीक्षा की गई। लगभग ₹20 हज़ार करोड़ की लागत से बन रहे इस 4,000 मेगावाट वाले प्लांट का निर्माण तेजी से जारी है। यह प्लांट बड़े स्तर पर रोज़गार का सृजन कर रहा है। यह झारखण्ड के हर घर को जल्द ही 24*7 बिजली उपलब्ध करवाएगा। साथ ही यहां से अन्य राज्यों को भी बिजली मुहैया करवाई जाएगी। जयंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार झारखण्ड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। हज़ारीबाग अब देश में कोयला ही नहीं बिजली भी भेजेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम हज़ारीबाग लोकसभा के बहुमुखी विकास हेतु कार्यरत हैं।

Advertisements




Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति द्वारा खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों के सम्मान में किया गया पौधारोपण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela A huge torch procession was taken out in the District Congress Committee; Raised anti-PM slogans…

admin