June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

श्रद्धा भाव के साथ हुई मां मनसा की पूजा अर्चना…

श्रद्धा भाव के साथ हुई मां मनसा की पूजा अर्चना…
Spread the love

श्रद्धा भाव के साथ हुई मां मनसा की पूजा अर्चना…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। रविवार को जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सांपों की देवी मां मनसा की परंपरागत पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। तकरीबन 100 वर्षों से अधिक समय से राजनगर प्रखंड के गेंगेरुली गांव में आयोजित किया जा रहे मां मनसा पूजन उत्सव के भव्य पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता रमेश हांसदा द्वारा फीता काटकर किया गया।

मौके पर उन्होंने मां मनसा के दरबार में माथा देखते हुए गांव में शांति और किसने की समृद्धि के लिए मंगल प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक बुधदेव महतो, नानूराम महतो, लालचंद महतो, बबलू महतो, अखिल महतो, सपन महतो एवं खोंका महतो की उपस्थिति में बताया गया कि गांव में होने वाली पूजा के प्रति लोगों की गहरी आस्था रही है। इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड के नवाडीह गांव में भव्य मां मनसा के सामूहिक पूजन उत्सव का आयोजन किया गया।

जहां समस्त ग्रामीणों ने मां मनसा के दरबार में उपस्थित होकर पूजा अर्चना करते हुए गांव के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

Related posts

रिसोर्स टीचर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : जिले के 04 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र के 2 वार्ड में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर, शिविर के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का ऑन द स्पॉट दिया गया लाभ…. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:डोर टू डोर सर्वे कर शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़े: उपायुक्त।

admin