June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की 285 वीं जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की 285 वीं जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वाधान में कुकड़ु प्रखण्ड के सिरुम स्थित शिव मंदिर भवन में शिक्षाविद निरंजन महतो की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसका संचालन जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो ने किया। बैठक में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के 285 वां जन्म जयंती के अवसर पर आगामी 21 मार्च को गोपाल(रीगल) मैदान जमशेदपुर में आयोजित होने वाले विशाल महाजुटान को सफल बनाने को लेकर तैयारी और विचार विमर्श किया गया।

Advertisements

साथ ही हजारों की संख्या में वहां पहुंचने की रणनीति तैयार की गई। बताया गया कि इस महाजुटान में मुख्य रूप से जयन्ती के दौरान झाड़खंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में रहने वाले आदिवासी कुड़मियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने और संसद भवन में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा स्थापित करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मौके पर समाजसेवी सुनील कुमार महतो, अनुप महतो, अशोक पुनअरिआर, गुणधाम मुतरुआर, सुनील चन्द्र महतो, बादल महतो, जितेन महतो, नकुल महतो, आशिष महतो, कलेश्वर काड़ुआर, दिलीप कुमार चिलबिंधा सहित दर्जनों की संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

24 घंटे के लिए कार्य बहिष्कार किए जिले के डॉक्टर्स; ओपीडी सेवा रही प्रभावित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उप विकास आयुक्त…

admin

सरायकेला:सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महालीमोरूप में मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin