June 17, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Distribution of Mahaprasad on Maghi Purnima... कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

माघी पूर्णिमा पर हुआ महाप्रसाद का वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

माघी पूर्णिमा पर हुआ महाप्रसाद का वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay । माघी पूर्णिमा के अवसर पर सरायकेला स्थित प्राचीन जगन्नाथ श्री मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर श्री मंदिर के पुजारी पंडित ब्रह्मानंद महापात्र द्वारा मंत्रोच्चार के बीच महाप्रभु श्री जगन्नाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। मौके पर दर्जनों की संख्या में जगन्नाथ भक्तों ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना किए। और अपने परिवार तथा समाज के सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।

Advertisements

इस अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला के तत्वाधान भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रभु श्री जगन्नाथ को महाप्रसाद का चढ़ावा चढ़ाने के पश्चात सैकड़ों की संख्या में श्री मंदिर पहुंचे जगन्नाथ भक्तों को मंदिर प्रांगण में बिठाकर महाप्रसाद का सेवन कराया गया। इस अवसर पर जगन्नाथ श्री मंदिर पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा और सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दरबार में मत्था टेकते हुए क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। और महाप्रसाद का सेवन किया। मौके पर स्थानीय गायक जयराज दास और उनके दल द्वारा मनमोहक जगन्नाथ भजन की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के दुखु राम साहू, चिरंजीवी महापात्र, महेश प्रसाद महापात्र, बद्रीनारायण दारोगा, सुमन धीर सामंत उर्फ पप्पू, सुमित महापात्र सहित अन्य सभी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Saraikela : दो दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कब फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…

admin

Silli 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक विहंगम योग समारोह के उपलक्ष में शोभायात्रा संपन्न हुआ…

admin

65 वें अवतरण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम आयोजित कर याद किए गए शहीद सरदार भागवत राउत जी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin