June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम बिज़नेस लाइफस्टाइल सुर्खियां

जमशेदपुर:वीडियो में अजीत अमन के साथ लिसा वर्मा की जोड़ी मचायेगी धमाल। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जमशेदपुर:वीडियो में अजीत अमन के साथ लिसा वर्मा की जोड़ी मचायेगी धमाल। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

गायक अजीत अमन की नई बोलबम वीडियो एलबम ‘हरियर-हरियर चूड़ी’ का पोस्टर जारी…

जमशेदपुर:नविन प्रधान

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : गायकी की दुनिया में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे गायक अजीत अमन एक के बाद एक नया वीडियो एलबम बना रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक नया सावन का बोलबम गीत ‘हरियर-हरियर चूड़ी’ का पोस्टर सोनारी स्थित भूतनाथ मन्दिर में रिलीज किया गया। इस अवसर पर कई कलाकार उपस्थित थे। इस वीडियो एलबम के निर्माता अवनीश श्रीवास्तव ( नेहिश) और निशांत कुमार (संगीतास) है। वहीं इसके निर्देशक अमित राज और गीतकार अनिल पुजारी है।इस वीडियो एलबम में गायक अजीत अमन के साथ कई फिल्मों व वीडियो में काम कर चुकी मॉडल लिसा वर्मा दिखाई देगी।

अबतक एक दर्जन से अधिक वीडियो एलबम कर चुके अजीत अमन देश के महान उद्योगपति रतन टाटा, शहीद विपिन रावत और महेंद्र सिंह धोनी पर गीत गाकर सुर्खियां बटोर चुके है। बॉलीवुड के महान प्ले बैक सिंगर उदित नारायण को अपना आदर्श मानने वाले गायक अजीत अमन ने बताया कि भगवान शिव का महीना सावन की खुमारी शिव भक्तों पर खूब देखने को मिल रही है। चारों तरफ कांवरिया से लेकर शिवभक्त झूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका गाया गीत लोगों को खूब पसंद आयेगा।

‘हरियर…हरियर चूड़ी’ वीडियो को यूट्यूब के अजीत अमन एंटरटेनमेंट पर चौथे सोमवारी के पहले रविवार को लांच किया जायेगा। अजीत अमन ने बताया कि भगवान भोले नाथ की भक्ति में जो मजा है वह कहीं और नहीं। उन्होंने बताया कि यह गीत भोलेनाथ के भक्तों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस गाने में देवघर मेला का वर्णन है। इस वीडियो में एक साली अपने जीजा से देवघर मेला घुमाने की जिद्द करती है। वीडियो में इसे शानदार तरीके से फिल्माया गया है।

वीडियो में काम करने वाले कलाकार:-
आपको बता दें कि इस गीत ‘हरियर…हरियर चूड़ी’ को अजीत अमन ने गाया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अजीत अमन के साथ लिसा वर्मा नजर आयेगी। संगीतकार युवराज अनुभव और गीतकार अनिल पुजारी हैं। निर्देशक अमित राज, डीओपी सत्यम तिवारी है। स्टोरी अमित तिवारी, रिकॉर्डिंग टाटा नगर के एमएम स्टूडियो में हुआ है।

रिकॉर्डिंग मिक्सिंग मास्ट्रिंग जितेंद्र कुमार ने किया है। वहीं सहयोग में शहर के जाने माने फिल्ममेक मेकर उदय साहू,अनिल पांडे, पुष्पेंद्र, मनोज पांडे, आलोक राज सिंह,मनोज यादव रणधीर सिंह, रानु भारती है।

Advertisements




Related posts

रामगढ़ : भाजपाइयों ने सुनी मन की बात,बूथ न.50 पर उपस्थित रहे दर्जनों युवा…

admin

Chandil News : चाण्डिल वासियों को विधायक सविता महतो ने दिया सड़क और चेक डेम का सौगात…. | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : कलाकार सौरभ ने अपनी कल्पनाओं से उकेरा पौष माह का टुसू…..

admin