June 17, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: KVPSDSS High School Saraikela topped the block level science exhibition.... कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अव्वल रहा केवीपीएसडीएसएस उच्च विद्यालय सरायकेला….

Saraikela : प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अव्वल रहा केवीपीएसडीएसएस उच्च विद्यालय सरायकेला….
Spread the love

प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अव्वल रहा केवीपीएसडीएसएस

उच्च विद्यालय सरायकेला….

सरायकेला Sanjay। सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत की देखरेख में आयोजित किए गए उक्त प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रखंड अंतर्गत 29 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए। इसे लेकर प्रदर्श के कुल 29 स्टाल लगाए गए थे। बताते चलें कि बीते 7 दिसंबर को विद्यालय स्तर पर आयोजित किए गए विज्ञान प्रदर्शनी के श्रेष्ठ मॉडल का प्रदर्शन प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में किया गया। जिसमें निर्णायक मंडली द्वारा कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय को प्रथम, वार्ष्णेय + 2 उच्च विद्यालय को द्वितीय और मॉडल स्कूल सरायकेला को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत ने बताया कि प्रखंड स्तर पर चयनित मॉडल जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक सहित विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र छात्रा मौजूद रहे।

Related posts

Saraikela : भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए होली का त्योहार : उपायुक्त…

admin

SARAIKELA NEWS : जिला स्तरीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 12 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल; मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिरसा मुंडा स्टेडियम में तैयारी शुरू; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम… | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : जिले के सभी 9 प्रखंड के 9 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र के 2 वार्ड में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर; कल्याणकारी योजनाओं का ऑन द स्पॉट दिया गया लाभ… | Vananchal 24TV Live

admin