June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम सुर्खियां

Kolhan खुफिया विभाग एवं प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर निगाहें, ड्रोन से होगी निगरानी,आयुक्त कोल्हान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Kolhan खुफिया विभाग एवं प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर निगाहें, ड्रोन से होगी निगरानी,आयुक्त कोल्हान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

ए के मिश्र

Advertisements

कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने तीनों जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं खुफिया विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए राम नवमी पूजा पर चप्पे-चप्पे निगरानी रखने और ड्रोन से नजर रखने के लिए निर्देशित किया है। वही 31 मार्च तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे का भी निर्देश दिया गया है।
ड्रोन से जुलूस की निगरानी, और अस्थायी तौर पर सीसीटीवी लगाने का भी निर्देश दिया गया है। विशेष परिस्थिति में डीसी की अनुमति के
बाद ही वे मुख्यालय से बाहर जा सकते हैं। आयुक्त मनोज कुमार ने सोमवार को प्रमंडल स्तर पर रामनवमी की तैयारियों की वर्चुअल
समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया है।

बैठक में डीआईजी अजय लिंडा तीनों जिलों के डीसी-एसएसपी व एसपी-एसडीओ ऑनलाइन जुड़े थे। आयुक्त ने खुफिया विभाग
(विशेष शाखा) के अधिकारियों को टीम बनाकर सूचनाएं एकत्र करने के लिए कहा गया है। आयुक्त ने जुलूस वाले मार्ग को चिंहित कर ड्रोन
कैमरा से निगरानी करने का निर्देश दिया है। मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए। जरूरत के अनुसार जुलूस के मार्ग पर बैरिकेडिंग की जाए।ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाए और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। तीनों डीसी ने आयुक्त को बताया कि सभी अखाड़ा समिति व शांति समिति के साथ बैठक की गई है।

कंट्रोल रूम बनाया गया जहां तीन पालियों का दंडाधिकारी -अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। जुलूस मार्ग पर रखे गए ईट-पत्थर
को हटाने का काम चल रहा है। वही कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने संवाददाता को बताया की चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी विधि व्यवस्था पूर्ण रूप से सुदृढ़ रहेगा ।ड्रोन से निगरानी की जाएगी सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है ।वहीं खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। कहीं से किसी भी व्यक्ति को अगर किसी भी तरह की संदिग्ध नजर आ रहा हो तो वे तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए।

Advertisements




Related posts

जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर में आयोजित रोजगार मेला-2023 का मंत्री चंपाई सोरेन ने किया उद्घाटन; 2100 का हुआ रजिस्ट्रेशन; 1118 आवेदन हुए शॉर्टलिस्ट; 118 का नियुक्ति के लिए हुआ चयन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : असमाजिक तत्वों ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त स्थानीय लोगों में आक्रोश …..

admin

SARAIKELA NEWS : संविधान दिवस पर मनाए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी… | Vananchal 24TV Live

admin