October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पूर्वी सिंहभूम बिज़नेस सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जमशेदपुर:सामाजिक संस्था अस्तित्व ने सैनिकों संग मनाया रक्षा बंधन का त्योहार…

जमशेदपुर:सामाजिक संस्था अस्तित्व ने सैनिकों संग मनाया रक्षा बंधन का त्योहार…
Spread the love

सामाजिक संस्था अस्तित्व ने सैनिकों संग मनाया रक्षा बंधन का त्योहार…

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अस्तित्व संस्था की संस्थापिका और सामाजिक कार्यों से शहर में अपनी पहचान बनानेवाली प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती मीरा तिवारी ने अपने संस्था के सदस्यों के साथ जमशेदपुर के सोनारी स्थित आर्मी कैंप में मौजूद देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों की कलाई पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 29/8/23 को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।


आज पूर्वाह्न 10 बजे सोनारी स्थित शैन्य शिविर में उपस्थित सभी सैनिक भाइयों और उच्च अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर श्रीमती मीरा तिवारी ने कहा कि जो सैनिक रात दिन हमारे देश के बॉर्डर पर अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करते है और भारतीय त्योहारों में प्रमुख रक्षा बंधन के दिन अपने परिवारसे दूर होते है ऐसे में हम बहनें उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा की कामना करते है।हर्षोल्लास पूर्वक इस माहौल में सैनिक भाइयों ने वहां मौजूद बहनों को उपहार देकर सम्मान पूर्वक विदा किया।

इस पुनीत और हर्षित बेला में संस्था की ओर से ऊषा सिंह,रानी कालुंडिया,बैजयंती बारी,सुमित्रा पांडा और अनीता देवी,रीमा जैसवाल सहभागी रही।

Related posts

पी. टेक. ने कराया फ़ूड सेफ्टी ट्रेनिंग का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : बीडीओ ने किया जनवितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण…

admin

Saraikela News कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…..

admin