June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
injured by biting teeth... Jamshedpur: Fighting took place inside Parvati Ghat for taking the vehicle inside News कोल्हान क्राइम झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

Jamshedpur : पार्वती घाट के अंदर वाहन अंदर लेने के चक्कर में हुई मारपीट, दांत काट कर किया घायल…

Jamshedpur : पार्वती घाट के अंदर वाहन अंदर लेने के चक्कर में हुई मारपीट, दांत काट कर किया घायल…
Spread the love

पार्वती घाट के अंदर वाहन अंदर लेने के चक्कर में हुई मारपीट,

दांत काट कर किया घायल…

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे) : जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती श्मशान घाट में उस समय बवाल मच गया जब अंतिम संस्कार करने आए परसुडीह क्षेत्र के लोगों ने बैरिकेडिंग के पास वाहन अंदर घुसाने की जीद की, बात नहीं सुनने पर गार्ड की जमकर पिटाई कर डाली. पार्वती श्मशान घाट में वाहनों का जमावड़ा ना लगे इस से लेकर घाट प्रबंधन द्वारा बैरिकेडिंग कर दिया गया है और वाहनों के घेराव के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है पर लगातार लोग वाहन को अंदर ले जाने की जिद पर कई बार मारपीट को उतारू हो जाते हैं.

इसी क्रम में पार्वती श्मशान घाट में सरजामदा से आए अंतिम संस्कार करने लोगों ने वाहन अंदर घुसाने की जीत की गार्ड द्वारा वाहन अंदर घुस आने की अनुमति नहीं देने पर उसकी जमकर पिटाई कर डाली. साथ ही हाथापाई के दौरान उसके कपड़े फाड़ डाले और उसे दांत काट दिया. किसी तरह से स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराकर इसकी सूचना जुगसलाई थाने में दी जहाँ जुगसलाई पुलिस दलबल के साथ पार्वती श्मशान घाट में पहुंची और श्मशान घाट प्रबंधक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

Related posts

SARAIKELA NEWS : नृत्य उत्सव में बतौर निर्णायक सम्मानित किए गए सरायकेला के गुरु तपन कुमार पटनायक…

admin

Chandil : हरेलाल महतो ने मौजूदा हेमंत सरकार पर मुस्लिम को ठगने और कल्याणकारी योजनाओं से बंचित रखने का आरोप लगाया … | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : रांगामाटिया गांव के तालाब में स्नान घाट और चेंजिंग रूम का होगा निर्माण; जिप अध्यक्ष ने योजना का किया शिलान्यास…

admin