June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Baroda Ghat became a danger zone Jamshedpur News : The body of Rishi Kumar Gupta was found floating by the police local people demanded security. News कोल्हान क्राइम झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

Jamshedpur News : ऋषि कुमार गुप्ता का शव तैरता हुआ पुलिस ने किया बरामद, बड़ौदा घाट बना डेंजर जोन स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की मांग…. | Vananchal 24TV Live

Jamshedpur News : ऋषि कुमार गुप्ता का शव तैरता हुआ पुलिस ने किया बरामद, बड़ौदा घाट बना डेंजर जोन स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की मांग…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट नदी तट पर 15 वर्षीय ऋषि कुमार गुप्ता का शव को पुलिस ने बरामद किया । रविवार को जितिया पर्व में मां के साथ जेम्को निवासी ऋषि गुप्ता बागबेड़ा बड़ौदा घाट आया था नहाने के दौरान में डुबने से मौत हो गई ।

Advertisements

बताया जा रहा है कि रविवार को जेम्को निवासी 15 वर्षीय किशोर ऋषि गुप्ता अपनी मां के साथ बागबेड़ा बडौदा घाट पहुंचा जहां नदी में नहाने के क्रम में वह पानी में डूब गया और उसके बाद उसका कुछ नहीं पता चल पाया स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शाम तक उसे खोजने का प्रयास किया किया गया पर गोताखोरों को निराशा ही हाथ लगी आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव को नदी तट के किनारे पर तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना परिजनों को और पुलिस को दी, जहां परिजन नदी तट पर पहुंचे और अपने पुत्र की पहचान किया । वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जानकारी देते हुए बागबेड़ा पुलिस पदाधिकारी ने बताया मां के साथ जितिया पर्व मनाने आए किशोर के डूब जाने से मौत हो गई जहां उसका शव बागबेडा बडौदा घाट नदी तट पर तैरता हुआ मिला है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Advertisements

वही बताया जा रहा है कि बागबेडा बडौदा घाट में एक महिला और किशोर भी पानी में डूबने से मौत हो गई । जहां स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया । बागबेड़ा बड़ौदा नदी घाट डेंजर जोन है जहां जितिया पर्व के दौरान नदी घाट में काफी भीड़ होती है पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन को पहले से तैयारी कर लेनी चाहियें क्योकि जल्द महाआस्था का पर्व छठ पूजा में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किया जाए ।

Advertisements

Advertisements




Related posts

पीसीसी पथ की हो रही निम्न स्तरीय निर्माण की शिकायत गम्हरिया प्रखंड प्रभारी ने उपायुक्त से कर जांच की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़ में संपन्न हुई भाजपा की प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया……

admin