August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
discussions were held on the solution of caste problems. Jamshedpur News: The necessary meeting of the International Vaishya Mahasammelan was held in Janki Bhawan News कोल्हान राजनीति सुर्खियां

Jamshedpur News: अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की आवश्यक बैठक जानकी भवन में सपन्न, जातिगत समस्याओं के निदान पर किया गया विचार विर्मश…..

Jamshedpur News: अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की आवश्यक बैठक जानकी भवन में सपन्न, जातिगत समस्याओं के निदान पर किया गया विचार विर्मश…..
Spread the love

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की आवश्यक बैठक जानकी भवन में सपन्न, जातिगत समस्याओं के निदान पर किया गया विचार विर्मश…..

जमशेदुर (आलोक पाण्डे) : अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की आवश्यक बैठक साकची स्थित जानकी भवन में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मित्तल ने की।इस बैठक में वैशय समाज के 20 उप जातियों के प्रतिनिधि मौजूद थे, इन उप जातियों के प्रतिनिधियों के साथ समाज के अन्य प्रबुद्ध लोगों ने अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मित्तल और जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता ने सभी का माला पहना कर स्वागत किया। शंकर लाल मित्तल ने सभी को आईवीएफ के बारे में बताया कि हमारा संगठन वैश्य समाज के सभी वर्गों की पढ़ाई, सगाई और दवाई जैसी समस्याओं के निदान हेतु सदैव तत्पर है।
जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता ने पूरे समाज के एकजुटता हेतु संगठन से जुड़कर निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने की अपील की,साथ ही जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्या को दूर करने हेतु हर संभव प्रयास करने की बात कही।बैठक का संचालन उपाध्यक्ष ऋषि गुप्ता ने किया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गादत्त लोधा, डीपी प्रसाद, पंकज अग्रवाल, सतीश गुप्ता, नारायण जयसवाल, परशुराम साव, सत्येंद्र चौरसिया, दिनेश प्रसाद चौरसिया, सांवरमल अग्रवाल,सुनीता जयसवाल, सुनीता शाह,कांता देवी, आशा देवी,अनीता शाह,आर सी मंडल एवं अन्य मौजूद थे।

Related posts

Saraikela : बच्चों के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों को लेकर संवेदीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन… | Vananchal 24TV Live

admin

जिला सहकारिता विभाग द्वारा वन चेतना केंद्र में एक दिवसीय कृषि एवं वनोपज कार्यशाला के आयोजन में उमड़ी भीड़… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : स्थापना दिवस पर 79 लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यत… | Vananchal 24TV Live

admin