October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
demanded rural inquiry... Irregularity in the guardwall of the road constructed by Silly Mahi Construction News कोयलांचल क्राइम झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Silly माही कंस्ट्रक्शन के द्वारा निर्माण सड़क के गार्डवाल में अनियमिता, ग्रामीण जांच की मांग की…

Silly माही कंस्ट्रक्शन के द्वारा निर्माण सड़क के गार्डवाल में अनियमिता, ग्रामीण जांच की मांग की…
Spread the love

माही कंस्ट्रक्शन के द्वारा निर्माण सड़क के गार्डवाल में अनियमिता, ग्रामीण जांच की मांग की…

सिल्ली (कमलेश दुबे) सिल्ली पोलेटेकनिक के समीप रांची पुरुलिया पथ से बड़कीटांड़ होते हुए जारु तक दो करोड़ की राशि से बन रहे सड़क निर्माण के साथ सड़क किनारे बन रहे गार्डवाल में घोर अनियमितता बरती जा रही है। मानक को ताक पर रख कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका जीता जागता प्रमाण देखने को मिला रहा है। निर्माण कार्य में अनसाइज बोल्डर का प्रयोग किया जा रहा है। गार्डवाल निर्माण के दौरान जमीन के नीचे ढलाई करनी होती है लेकिन कंपनी द्वारा यह भी नहीं किया गया है।
सड़क निर्माण से संबंधित सूचना पट संवेदक द्वारा नहीं लगाया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है । वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गार्डवाल निर्माण के दौरान कोई अभियंता भी मौजूद नहीं रहता है। ज्ञात हो कि स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो द्वारा विगत 22 फरवरी 2022 को इस पथ का शिलान्यास किया गया था। संवेदक माही कंस्ट्रक्शन के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

Related posts

Namkum News : पतराटोली पैट्रेल पंप के सामने जेसीबी एवं इंडसइंड बैंक के द्वारा लोन मेला आयोजित …. | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur : न्याय और अन्याय की लड़ाई में शहीद हुए बाबा दीप सिंह…

admin

राँची:पहले हमारे पुरखे मोटा अनाज का सेवन कर स्वस्थ और दीर्घायु होते थे…आरती कुजुर – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin