August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के खिलाफ आरोप का किया जांच… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के खिलाफ आरोप का किया जांच… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद में शनिवार को औचक निरीक्षण गम्हारीया के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अंबुजा राज लक्ष्मी ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर जांच किया। उन्होंने सभी छात्रों से भी मामले की जानकारी बारीकी से लिया। इस दौरान सभी शिक्षिका, शिक्षकों से लंबी पूछताछ किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से रखे गए तीनों शिक्षक से भी पूछताछ किया। अंबुजा राज लक्ष्मी ने बताया कि स्कूल के प्रधान शिक्षिका मिताली के ऊपर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से राशी निकासी तथा स्कूली बच्चों से अवैध रूप में ज्यादा पैसा लिया गया है।साथ ही शिक्षिका के उपर सही समय पर स्कूल नहीं आने का भी आरोप है। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई हेतु डीओ सराईकेला को जांच प्रतिवेदन दिया जाएगा ।

मालुम हो कि विस्थापित नेता निखिल रंजन महतो ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद के प्रधान शिक्षिका मिताली द्वारा राशि का गलत ढंग से निकासी कर गबन करने, बच्चों का नामांकन व स्कूल फीस 1 से डेढ़ सौ के जगह 4 से साढ़े 4 सौ रूपये लेने एवं बच्चों को रसीद नहीं देने का आरोप लगाया गया है। जिसपर जिला स्तरीय टीम द्वारा द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण कर हर आरोपों का गहनता से जांच किया गया।

वहीं एक अभिभावक ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि कहीं जांच तो एक खानापूर्ति तो नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधान शिक्षिका को सामने बैठाकर बच्चों व शिक्षकों से पुछताछ किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधान शिक्षिका पर लगाया गया आरोप सही हैं। उन्होंने कहा कि जांच में आए पदाधिकारी द्वारा प्रधान शिक्षिका को अपना कार्यालय बुलाया गया है । कहीं जांच को फेवर में करने का प्रयास तो नही किया जा रहा है। हांलांकि अब जांच पर क्या कार्रवाई होगी इसपर सभी का निगाहें टिकी हुई है।

Advertisements




Related posts

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:चिंतन शिविर हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सीआरसी रांची के द्वारा विश्व सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन ,एक दिवसीय कार्यक्रम मे किया गया लोंगो को जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin