October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड टेक्नोलॉजी सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला : भूमि अधिग्रहण के लंबित भुगतान को यथाशीघ्र निष्पादित करने के दिए निर्देश…

Saraikela : ग्रामीणों ने गम्हरिया अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…
Spread the love

भु-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा; भूमि अधिग्रहण के लंबित भुगतान को यथाशीघ्र निष्पादित करने के दिए निर्देश…

सरायकेला: संजय मिश्रा
जिला समाहरणालय स्थित NIC सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने भु-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उपायुक्त के साथ जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी आदित्य नारायण, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला भु-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान उपायुक्त ने भू-अर्जन संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान उपायुक्त ने एनएच-32 एवं NH 33 तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न परियोजना की समीक्षा करते हुए भूमि अधिग्रहण के शेष बचे राशि की भुगतान कर निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को वैसे लाभुक जो भूमि अधिग्रहण की मुआवजा राशि किसी कारण से नहीं ले रहें है उनके साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि के उपस्थिति में बैठक कर मामलों का निष्पादन करने तथा अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों को सरकार के प्रावधानों का पालन करते हुए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को जवाबदेही लेकर रैयतों के लंबित भुगतान प्रदान करने के निर्देश दिए।

Related posts

तिरूलडीह थाना में हुआ शांति समिति की बैठक,मुहर्रम जुलूस को लेकर मुहर्रम कमेटियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

27वां श्री श्याम जन्मोत्साव चांडिल का भव्य आयोजन को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न, अगन्तुओं की विशेष व्यवस्था कर रही है आयोजन कमिटी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मौत घूम रही है सरायकेला की सड़कों पर, संभल कर चलें….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin