October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

पंचायतो में अधिक से अधिक योजनाओ का संचालन कर मानव सृजन की संख्या बढ़ाएं तथा वृक्षारोपण के लंबित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करें: उपायुक्त…

Saraikela : ग्रामीणों ने गम्हरिया अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…
Spread the love

ग्रामीण विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा; पशुधन विकास योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त कर योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश…

पंचायतो में अधिक से अधिक योजनाओ का संचालन कर मानव सृजन की संख्या बढ़ाएं तथा वृक्षारोपण के लंबित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करें: उपायुक्त…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित कर ग्रामीण विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उपविकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला पशुपालन पदाधिकारी संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदन, प्राप्त आवेदनों के निष्पादन तथा चयनित लाभुकों के बीच पशु वितरण की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध आवेदन प्राप्त कर योजना अंतर्गत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने तथा चयनित लाभुकों के बीच यथाशीघ्र पशु वितरण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पंचायतों में अधिक से अधिक योजनाओं का संचालन कर मानव सृजन की संख्या बढ़ाने तथा बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत वृक्षारोपण के शेष बचे कार्य पुरा करने, फेज दो अंतर्गत पिट फिलिंग तथा फलदार पौधा रोपण के लंबित कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मनरेगा, आवास योजना समेत अन्य योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने, शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतू योजनाओं का प्रखंड स्तर पर समीक्षा करने, साथ ही योजनाओं के स्थल निरीक्षण कर लाभुकों को आवास योजना के लंबित कार्य को पूर्ण करने हेतू प्रेरित करने के निर्देश दिए।

Related posts

Saraikela News : राज्य सरकार की खिलाफ जनाक्रोश रैली को लेकर भाजपा ने की बैठक…..

admin

Saraikela : गम्हरिया थाना प्रभारी के स्थानांतरण से लोगों में दिख रही है नाराजगी…

admin

Saraikela News : सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत भवन में लगा प्रखंड स्तरीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर; प्राप्त 845 आवेदनों में से 543 आवेदनों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन…. | Vananchal 24TV Live

admin