June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त; मामलोंं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त; मामलोंं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला sanjay । जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला पुरुष फरियादी से क्रमवार मिल समस्याओं से अवगत हुए। इस क्रम मे कल्याणकारियों योजनाओं से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

Advertisements

वहीं अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, विद्यालय सम्बन्धित मामले, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट संबंधित मामले, सिचाई विभाग सम्बन्धित मामले, छात्रवृत्ति योजना संबंधित मामले, तमुरिया गांव में खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कराने संबंधित मामले, तमोलिया गांव में सरकारी भूमि अधिग्रहण कर घर बनाने संबंधित मामले, आधार कार्ड में नाम एवं आयु सुधार मे आ रही समस्याओं के निष्पादन, पेंशन योजना समेत कई मामले आए।

साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि उपायुक्त को कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के कई अलग अलग समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि पेयजल विभाग अंतर्गत संचालित योजना से सभी मुखिया को अवगत कराया जाए। ताकि कार्य भी गुणवत्तापूर्ण हो और किसी भी योजना का डुप्लीकेसी ना हो सके।

जिस पर उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर सभी मुखिया उनके साथ प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित कर सभी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी देने साथ ही पेयजल संबंधित संचालित योजनाओं की सूची प्राप्त करने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि के सहयोग से कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय निष्पादन किया जा सकता है। अतः आप सभी प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य में प्रगति लाने तथा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभुकों को लाभ दिलाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Advertisements




Related posts

विरसा जयंति और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर कोलाबीरा फुटवॉल मैदान में भव्य विलुप्त परम्परा कला-सांस्कृति कार्यक्रम-2023 का आयोजन की प्रथम तैयारी बैठक संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

एक ही मंडप में 26 जोड़ों ने फेरे लिए, 20 हजार लोग बने साक्षी.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:आज होगी झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक…

admin