October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:स्कूल में चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:स्कूल में चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में अंतर्गत वार्षिणी +2 उच्च विधालय सीनी में बीते 17 जुलाई को हुई चोरी के मामले में सीनी ओपी पुलिस द्वारा तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम शम्भु गोराई, विजय मुखी एवं विजय सरदार बताया है, जो सीनी बाजार, धर्मशाला के आसपास के हैं।

गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से चोरी किए गए एक सैमसंग टैब, एक मोनिटर, एक बैटरी, बल्ब, टूटा हुआ डीवीआर व स्टेबलाइजर बरामद किया गया है। बीते 17 जुलाई को वार्षिनी जमा दो उच्च विद्यालय सीनी में हुई चोरी के मामले में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था।

जिसमें बताया गया था कि वार्षिणी +2 उच्च विद्यालय में भेंटिलेटर के सहारे घुसकर विधालय के कार्यालय के कमरे से एक सैमसंग टैब, एक मोनिटर, एक स्टेबलाईजर, कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरा, डीभीआर एवं कमरे में लगे दो बल्ब की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए छापामारी प्रारंभ किया गया था, जिसके आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Advertisements




Related posts

जमशेदपुर:नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ जमशेदपुर एफसी को मिली हार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रितेश पासवान सरायकेला खरसावां युथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनें, युवाओं में नई जोश का संचार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

खरसावां : डेढ़ साल से बंद पड़े स्कूल में चल रहा था मिनी शराब फैक्ट्री, शराब कारोबारियों में हड़कंप.

admin