June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
19 patients were selected for operation... Eye check-up of 89 people was done in the free eye check-up camp News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

Saraikela : नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 89 लोगों की हुई नेत्र जांच, 19 रोगियों का आपरेशन के लिए हुआ चयन…

Saraikela : नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 89 लोगों की हुई नेत्र जांच, 19 रोगियों का आपरेशन के लिए हुआ चयन…
Spread the love

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 89 लोगों की हुई नेत्र जांच, 19 रोगियों का आपरेशन के लिए हुआ चयन…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप पंचायत सेवा समिति के तत्वावधान में पंचायत सचिवालय मुरूप में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में जमशेदपुर के नेत्र विशेषज्ञ द्वारा 89 लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गई। जिसमें 19 मोतियाबिंद रोगियों का आपरेशन के लिए चयन किया गया।चयनित रोगियों का नि:शुल्क नेत्र आपरेशन पूर्णिमा नेत्रालय तामुलिया जमशेदपुर में किया जाएगा। नेत्र रोगियों के आपरेशन, दवाइयां, चश्मा, खाना पीना, रहना व आना जाना आदि पूर्ण रूप से मुफ्त होगा। शिविर में लोगों को शरीर के विशेष अंग नेत्र की देख भाल करने की बात कही गई। शिविर में नेत्र की छोटी छोटी बीमारी और बीमारी से बचने की उपाय बताए गये। पूर्णिमा नेत्रालय तामोलिया जमशेदपुर आर्थोमेडिस्ट गंगा सागर महतो, बनबिहारी महतो, अमरजीत महतो का सराहनीय सहयोग रहा।

Related posts

कुणाल दास – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ramgarh नवमी पर मां के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़…

admin

SARAIKELA : झारखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष बने झामुमो के सेंट्रल महासचिव राजू गिरी . . .

admin