October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

कपाली के डोबो में बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर मारी गोली, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

कपाली के डोबो में बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर मारी गोली, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चाण्डिल (कल्याण पात्रा) जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो में बाइक से आए अज्ञात अपराधी ने सूरज कालिंदी को गोली मार दी. इधर घटना के बाद उसे आनन फानन में इलाज के लिए तत्काल टीएमएच पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूरज राजमिस्त्री का काम करता था. उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. एक बेटी की शादी हो चुकी है.

Advertisements

बाइक से आए अपराधी ने सीने में मारी गोली  :

मृतक सूरज की बेटी पूजा ने बताया कि वे लोग घर के आंगन में चांद देख रहे थे तभी पिता के मोबाइल पर किसी ने फोन किया और कहा कि व्हाट्सएप में कुछ भेजा है उसे देखो. पिता ने वह देखा और बाहर गए. तभी एक तेज़ की आवाज हुई. सभी बाहर भागे तो देखा कि पिता घर के बाहर लहूलुहान अवस्था में गिरे हुए है. उसे तत्काल टीएमएच लेकर पहुंचे जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया.

जमीन विवाद में हुई हत्या :

बेटी पूजा ने बताया कि जमीन को लेकर पिता का कई लोगों के साथ विवाद चल रहा है. कई बार उन्हें फोन पर धमकियां भी दी गई थी. जमीन विवाद में ही पिता की हत्या की गई है.

 

Advertisements




Related posts

सरायकेला:मनरेगा एवं आवास योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षा; लंबित योजनाओं मे प्रगति लाने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:सरायकेला से 21 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए हुआ रवाना…

admin

Saraikela News : जिले के प्रशासनिक गलियारों में पैठ रखने वाले को आदित्यपुर थाना के करीब से ले गई बिहार पुलिस…..

admin