June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : ड्रंक एंड ड्राइव मामले पर प्रभारी एसपी ने दिए सख्त निर्देश; थाना प्रभारियों को सौंपे ब्रेथ एनालाइजर…

Saraikela : ड्रंक एंड ड्राइव मामले पर प्रभारी एसपी ने दिए सख्त निर्देश; थाना प्रभारियों को सौंपे ब्रेथ एनालाइजर…
Spread the love

ड्रंक एंड ड्राइव मामले पर प्रभारी एसपी ने दिए सख्त निर्देश; थाना प्रभारियों को सौंपे ब्रेथ एनालाइजर…

सरायकेला Sanjay : सरायकेला-खरसावां ज़िले के नए प्रभारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शनिवार को पुलिस सभागार कक्ष में जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी करते हुए उन्हें विशेष दिशा निर्देश दिए। एसपी ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के साथ संबंधित थाना प्रभारियों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन सौंपा। ताकि नशे में गाड़ी चलाने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा सके। प्रभारी एसपी ने मुख्य रूप से आदित्यपुर थाना, कपाली ओपी, सीनी ओपी, खरसावां थाना, ईचागढ़ थाना प्रभारी को ब्रेथ एनालाइजर मशीन सुपुर्द किया। इसके अलावा प्रभारी एसपी ने संबंधित थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

Related posts

Jamshedpur : समागम की सफलता के लिए गुरू और संगत का शुकराना – मंजीत गिल

admin

Jamshedpur : वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया संघ की लंबी लड़ाई की जीत, मानदेय में बढ़ोतरी…

admin

जमशेदपुर परसुडीह कीताडीह के तालाब में मिली युवक की लाश, तीन दिनों से था गायब, सनसनी, मौके पर परसुडीह पुलिस पहुंची…

admin