October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
hement-soren News झारखण्ड राँची राज्य

Hement Soren सभी आईजी, डीआईजी और एसपी से मुखातिब होंगे सीएम हेमंत सोरेन, 22 सितंबर को करेंगे समीक्षा बैठक…

Hement Soren सभी आईजी, डीआईजी और एसपी से मुखातिब होंगे सीएम हेमंत सोरेन, 22 सितंबर को करेंगे समीक्षा बैठक…
Spread the love

सभी आईजी, डीआईजी और एसपी से मुखातिब होंगे सीएम हेमंत सोरेन, 22 सितंबर को करेंगे समीक्षा बैठक…

रांची-सीएम हेमंत सोरेन 22 सितंबर को रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग में प्रदेश के सभी आईजी रेंज डीआईजी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक करने वाले हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय तैयारियों में जुट गया है। पिछले कई दिनों से फिजिकली बैठक नहीं होने के कारण यह बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की समीक्षा के पूर्व ही गृह सचिव राजीव अरूण एक्का और डीजीपी नीरज सिन्हा एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने सभी जिलों के एसपी के साथ वीसी के जरिये तैयारियों का जायजा अब तक दो बार ले चुके हैं। सभी जिलों के एसपी को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने अपने जिलों के डाटा पूरी तरह से कंप्लीट कर रांची पहुंचे। कतई ऐसा ना हो कि सीएम किसी मामले की जानकारी चाहे और पुलिस अधीक्षकों को जानकारी देने में परेशानी हो जाए।
बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत पुलिस के कामकाज, नक्सल अभियान, अपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने, खनिजों की अवैध तस्करी रोकने समेत अन्य विषयों पर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा झारखंड पुलिस के द्वारा नक्सल अभियान में लगातार सफलताएं अर्जित की गई हैं। लेकिन दूसरे कई मोर्चों पर पुलिस फेल नजर आती है. फेल होने के पीछे संसाधनों की कमी को भी कारण बताया जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री के मीटिंग में सभी जिलों के एसपी अपने-अपने जिलों में मिले संसाधन को लेकर भी चर्चा करेंगे. राजधानी रांची सहित आज भी कई जिलों में थानों की स्थिति बेहद बदतर है, न ही थानों के पास वाहन हैं और ना ही उनका थानाभवन बेहतर स्थिति में है।इन सभी मामलों को लेकर गृह सचिव और डीजीपी के द्वारा भी मुख्यमंत्री के सामने बातें रखी जाएंगी।

Related posts

अयोध्या मंदिर से जन जागरण पहुंचा पतरातू जबरदस्त स्वागत…

admin

Saraikela News : शिक्षक संघ ने निर्वर्तमान डीईओ को दी विदाई, नए का किया स्वागत…. | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : डीसी एवं एसपी ने सरायकेला के छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश…..

admin