October 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

दुर्घटना में मारे गए जीवन महली के परिजन को सरकार दे सभी सुविधा ..आरती कुजूर

दुर्घटना में मारे गए जीवन महली के परिजन को सरकार दे सभी सुविधा ..आरती कुजूर
Spread the love

दुर्घटना में मारे गए जीवन महली के परिजन को सरकार दे सभी सुविधा ..आरती कुजूर

रांची (नामकुम) अर्जुन कुमार

शनिवार को खिजरी गांव के महली टोली में दुर्घटना में मृत जीवन महली के परिजनों से एक प्रतिनिधि मंडल मिला l ज्ञात हो कि करमा पर्व के सुबह खिजरी गांव निवासी जीवन महली का दुर्घटना में निधन हो गया l जीवन महली मजदूरी करके अपना और अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करता था,उसकी पत्नी का बहुत पहले निधन हो गया परिवार में उस समय जीवन के साथ तीन छोटे छोटे बच्चे रह गए थे, उन बच्चों की परवरिश के लिए वो मजदूरी करता था,घर में एक बूढ़ी मां है जो बच्चों को किसी तरह देखभाल करती है पर जीवन के निधन के बाद उसकी बूढी मां और तीनों बच्चे पुनः अनाथ हो गए,सरकार की सुविधा जो मिलनी चाहिए वो मिली ही नही मजबूरन बच्चों को पढ़ाई छोड़ घरों में काम करना पड़ रहा है,

प्रतिनिधि मंडल ने सरकार से मांग की है कि सरकार और स्थानीय प्रशासन जीवन के बच्चों और उनकी बूढ़ी मां को सभी सुविधा प्रदान करें ताकि बच्चों की सुरक्षा,पालन पोषण हो सके,प्रतिनिधिमंडल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर,खिजरी के उप मुखिया सुजीत सिन्हा,बूथ अध्यक्ष दिनेश तिर्की शामिल थे ।

Related posts

राजनगर के विभिन्न बूथों में चला “मुझे अपने BLO पर गर्व है”अभियान।मतदाताओं ने बीएलओ के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ankita Murder Case Ranchi : अंकिता हत्याकांड में राज्यपाल रमेश बैस ने लिया संज्ञान…

admin

आदित्यपुर : बिजली की चपेट में आने रंजीत प्रमाणिक की मौत…

admin