August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

परामर्श के अनुषार मुफ्त दवाइयां और निःशुल्क नैदानिक परीक्षण प्रदान किए जाएंगे . .  . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

परामर्श के अनुषार मुफ्त दवाइयां और निःशुल्क नैदानिक परीक्षण प्रदान किए जाएंगे . .  . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

यह मेडिकल वैन रोस्टर के अनुसार गांव- गांव जाएगी और कुपोषित बच्चों के साथ- साथ वयस्कों के लिए टेलीमेडिसिन पर काम करेगी।

Advertisements

Advertisements

  • रामगढ़ : इन्द्रजीत 

जिले के अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के कुपोषित बच्चों के पोषण स्थिति में सुधार के मद्देनजर उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने स्वास्थ्य समृद्धि परियोजना का शुभारंभ कर समाहरणालय परिसर से स्वास्थ्य समृद्धि वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा संचालित एवं डीएमएफटी द्वारा वित्त पोषित स्वास्थ्य समृद्धि वाहन का क्रियान्वयन राजकुमारी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा हैं।

स्वास्थ्य समृद्धि वाहन की विशेषताएं।

विस्तृत कवरेज़

एक चालित वाहन से दो या दो से अधिक जगहों पर पोषण शिविर संचालित होगा। समय औंर धन बचाने के उदेश्य से निर्मित इस चालित वाहन से 30 मिनट के अंतराल पर भोजन एवं अन्य सामाग्री दो या दो अधिक शिविर स्थान पर पहुंचाई जा सकेगी।

भंडार कक्ष

यह वाहन भंडार कक्ष का भी कार्य करेगी इसमे विभिन्न आकार की संद्रखें और दराज हैं। जिसमे पोषण शिविर की समग्रियों का सुरक्षित भंडारण किया जाएगा।

कार्य

यह वाहन शिविर कर्मियों को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक ले जाने मे सहयोग करेगी। केंद्रीय कृत निगरानी वाहन में लगे क्लाउड वेस्ड कैमरे द्वारा शिविर के प्रतेक गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी।

लक्षित समूह

उम्र के सापेक्ष में कम वजन वाले अति कुपोषित बच्चे एवं उनके अभिभावक अधिकतम 40 कुपोषित बच्चे प्रत्येक शिविर में लाभान्वित होंगे

सेवाएं

चलित कुपोषण उपचार वाहन द्वारा दो तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।

नियमित भोजन

कुपोषित बच्चों को उम्र के हिसाब से उपायुक्त पौष्टिक भोजन दिन में तीन बार दिया जाएगा। यह भोजन विशेषज्ञ की देखरेख में बनाया जाएगा।

टेलीमेडिसिन

यह मेडिकल वैन रोस्टर के अनुसार गांव- गांव जाएगी और कुपोषित बच्चों के साथ- साथ वयस्कों के लिए टेलीमेडिसिन पर काम करेगी।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS : बड़ासिजुलता में विधुतीकरण समस्या को लेकर गणेश महाली ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

admin

RAJNAGAR: बड़ा सिजुलता में सैकड़ों महिलाओं ने भक्ति भाव से की माँ विपद तारिणी की पूजा अर्चना।

admin

Ramgarh : मुखिया ने 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उद्घाटन, ट्रांसफार्मर से 200 घरों में विद्युत होगा संचार…

admin