October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड स्टेट टीम से खेलेंगे खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के पांच खिलाड़ी; कश्मीर के लिए हुए रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड स्टेट टीम से खेलेंगे खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के पांच खिलाड़ी; कश्मीर के लिए हुए रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के खेल जगत के लिए गौरवान्वित करने वाला विषय है कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स के अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता झारखंड स्टेट टीम में खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र से चयनित हुए खिलाड़ियों में रोहित हेंब्रम, रोहित महतो, आसमान बंकीरा, चंद्र मोहन सोय और निखिल दोंगो झारखंड स्टेट टीम के साथ नेशनल स्कूल गेम्स में प्रदर्शन करने श्रीनगर के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार और जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार ने खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष प्रकट करते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है।

Advertisements




Related posts

ईचागढ़ में धुमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने  भाई की कलाई पर राखी बांध रक्षा और सुरक्षा का लिया वादा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : नीमडीह के बांदू में आजसू नेता हरेलाल महतो ने शहीद निर्मल महतो का प्रतिमा अनावरण किया…. | Vananchal 24TV Live

admin

एसडीओ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin