October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

जगन्नाथपुर और तुपुदाना में की थी फायरिंग रांची पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा…

जगन्नाथपुर और तुपुदाना में की थी फायरिंग रांची पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा…
Spread the love

जगन्नाथपुर और तुपुदाना में की थी फायरिंग रांची पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा…

राँची (अर्जुन कुमार ) ।

रांची पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने का आरोप है. पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं. जगन्नाथपुर और तुपुदाना में की थी फायरिंग रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि हाल के दिनों में रांची के जगन्नाथपुर और तुपुदाना इलाके में रात के समय जहां तहां अपराधियों के द्वारा फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था. मामला सामने आने के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसी बीच पुलिस की टीम को यह सूचना मिली कि जगन्नाथपुर इलाके में ही दो अपराधी लोडेड पिस्तौल के साथ देखे गए हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम एक्टिव हुई और घेराबंदी कर दोनों अपराधियो अभिषेक कुमार सिंह और सोनू सरदार को धर दबोचा. पुलिस की टीम अगर दोनों अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं करती तो उस दौरान भी वह फायरिंग कर दहशत फैलाने के लिए ही घर से निकले थे.

हथियार बरामद : गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, कारतूस और स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं. दोनों अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास है. अभिषेक कुमार सिंह रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले में बिहार से भी जेल जा चुका है. अभिषेक के खिलाफ रांची के कई थानों में मामले दर्ज हैं. वहीं सोनू सरदार आर्म्स के मामले में धुर्वा थाने के द्वारा पूर्व में जेल भेजा गया था. अभिषेक और सोनू आदतन अपराधी हैं. जेल से निकलने के बाद भी दोनों आपराधिक वारदातों को लगातार अंजाम देते आए हैं.

Related posts

धनंजय कुमार पुटूस ने रिम्स के प्रभारी निदेशक को दी बधाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : उपायुक्त ने जनता दरबार में 40 फरियादियों की सुनी समस्या; त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश….

admin

राजनगर में यूथ कांग्रेस ने किया नरेंद्र मोदी का पुतला दहन।कांग्रेसियों में उबाल,किया जोरदार विरोध प्रदर्शन। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin