June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में 10 जुलाई को आयोजित होगा रोजगार शिविर, 18 से 32 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में 10 जुलाई को आयोजित होगा रोजगार शिविर, 18 से 32 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

जॉब कैम्प:

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। 10 जुलाई 2023 को मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय सरायकेला-खरसावां में पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि उक्त शिविर में फाइनेंस सेक्टर की प्रतिष्ठित संस्था फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस लिमिटिड द्वारा रिलेसनशिप ऑफिसर एवं सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर के कुल 80 पदों पर रांची, जमशेदपुर एवम खूंटी जिले में नियुक्त करने हेतु युवाओं का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 11 हज़ार से 12000 रुपये प्रतिमाह का वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें मुफ्त आवासन सहित पीएफ, ईएसआईसी एवं इंसेंटिव जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। उक्त रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों का उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं) पास होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों के पास दोपहिया वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

इसकी अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मॉडल कैरियर सेंटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC व फेसबुक पेज https://www.facebook.com/profile.php?id=100088671442501&mibextid=ZbWKwL पर विजिट किया जा सकता है। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।

Advertisements




Related posts

Ranchi : प्रखंड के डुंगरी पंचायत में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन…..

admin

Ranchi News : प्रधानमंत्री जन्मोत्सव के तीसरे दिन दिव्यांगों के बीच सामग्री का वितरण… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : सड़क दुर्घटना में एसडीपीओ के बॉडीगार्ड की हुई दर्दनाक मौत…..

admin