June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Dumka News: The judge who sentenced Lalu Yadav got married at the age of 59 in Baba Basukinath temple News the bride was 9 years younger. कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Dumka News : लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने 59 वर्ष की उम्र में बाबा बासुकीनाथ मंदिर में रचाई शादी, दुल्हन 9 साल छोटी ….. | Vananchal 24TV Live

Dumka News : लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने 59 वर्ष की उम्र में बाबा बासुकीनाथ मंदिर में रचाई शादी, दुल्हन 9 साल छोटी ….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

दिलचस्प है कि जज शिवपाल सिंह की उम्र 59 साल की है जबकि तेजतर्रार वकील नूतन तिवारी की 50 वर्ष

Advertisements

दुमका: किसी ने खुब कहा है ना उम्र की सीमा, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करंे कोई तो देखे केवल मन……मन की सुन्दरता मन को मोह लेता है ऐसा ही प्यार करने वाले की एक अनोखी कहानी झारखंड के गोड्डा में जज और वकील की लव स्टोरी । झारखंड के दुमका जिला स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर में 2 सितम्बर को शादी रचाई ।

Advertisements

दिलचस्प है कि जज शिवपाल सिंह की उम्र 59 साल की है जबकि तेजतर्रार वकील नूतन तिवारी की 50 वर्ष. अगले साल जज रिटायर हो जाएंगे. जज शिवपाल सिंह ने बहु चर्चित चारा घोटाले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव को सजा सुनाई थी. मिजाज से सख्त माने जाने वाले शिवपाल सिंह तेजतर्रार वकील नूतन तिवारी को अपना दिल दे बैठे. नूतन झारखंड में बीजेपी की जानी-मानी नेता हैं.

परिवार की रजामंदी से की शादी :-

करीब दो दशक पहले जज शिवपाल सिंह की पत्नी का निधन हो गया था. जबकि कुछ वक्त पहले नूतन तिवारी के पति भी चल बसे. दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से शादी की है. शिवपाल सिंह के दो बेटे हैं जबकि नूतन तिवारी का भी एक बेटा है. गोड्डा के एक वकील इस शादी में शरीक रहे.

 

वकीलों तक को नहीं पता चला ;-

करीब 3 साल से शिवपाल सिंह गोड्डा में जज हैं. लेकिन नूतन तिवारी और उनके बीच कब प्यार हुआ इसकी खबर साथी वकीलों तक को नहीं हुई. जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी के एक-दूसरे के हो जाने पर साथी वकीलों ने उन्हें मुबारकबाद दी है. बता दें कि नूतन तिवारी वकील होने के साथ-साथ बीजेपी संगठन का भी हिस्सा हैं. जब उनके पति की मौत हुई तो वह गोड्डा में वकालत करने आ गईं. वह बीजेपी में रहकर समाजिक सेवा का कामकाज भी देखरेख करती हैं. महिलाओं से जुड़कर वह समय-समय पर उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कराती है ।

Advertisements




Related posts

Ranchi : पर्यटकों के बीच विनचीटर का वितरण किया गया…. | Vananchal 24TV Live

admin

Chakradharpur: सेरसा के बॉडी बिल्डर कुंदन गोप ने सीनियर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल…

admin

दुमका:पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मांगा अपना अधिकार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin